फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः खाना पकाते समय हादसा, धमाके के साथ फटा सिलिंडर, दहला इलाका

Fri, 25 Oct 2019 04:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 25 Oct 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
fire broke out from leaking in gas cylinder in home in lucknow
अग्निकांड के बाद झुलसी महिला, फटा सिलिंडर दिखाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र के मेहंदीगंज में बृहस्पतिवार सुबह खाना पकाते समय रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते एक मकान में आग लग गई। देखते-देखते लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। स्थानीय निवासियों ने आग में फंसे दो परिवार को सकुशल बचा लिया। इसके बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया और दीवार गिर गई। हादसे में गृहस्थी का सामान राख हो गया और आग बुझाने के दौरान एक महिला झुलस गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, दमकल की दो गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

fire broke out from leaking in gas cylinder in home in lucknow
गृहस्थी राख - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक, मेहंदीगंज में रिंकी परिवार के साथ रहती हैं। पहली मंजिल पर रिक्शा चालक विष्णु पत्नी कलावती, बेटे नीरज, बेटी चांदनी और सिमरन संग किराए पर रहता है। उसके सामने वाले कमरे में शैलेंद्र पत्नी नीलम व पांच बच्चों संग रहता है। जबकि दूसरी मंजिल पर बने टीनशेड में राजकुमार, पत्नी किरन और पांच बच्चों संग रहता हैं।

fire broke out from leaking in gas cylinder in home in lucknow
झुलसी महिला - फोटो : amar ujala

विष्णु के मुताबिक, सुबह कलावती गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस बीच रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। कलावती के शोर मचाने पर बेटा नीरज आ गया और आग बुझाने की कोशिश करने लगा। इसमें कलावती झुलस गईं। लपटें बढ़ती देखकर मां-बेटे शोर मचाते हुए नीचे भागे। इस बीच मोहल्ले वाले जुट गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रसोई गैस सिलिंडर में रिसाव से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
fire broke out from leaking in gas cylinder in home in lucknow
आग्निकांड के बाद फटा सिलिंडर दिखाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
आग में फंसे दो परिवार, धमाके से दहला इलाका
आग लगते ही किसी तरह विष्णु का परिवार बाहर निकल गया, लेकिन दूसरी मंजिल पर रहने वाले शैलेंद्र व राजकुमार का परिवार फंस गया। स्थानीय लोगों ने बांस की सीढ़ी मंगाई और शैलेंद्र व राज कुमार के परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बीच तेज धमाके साथ सिलिंडर फट गया। इससे घर की दीवार गिर गई।
 
विज्ञापन
fire broke out from leaking in gas cylinder in home in lucknow
गृहस्थी राख - फोटो : amar ujala

पीड़ित बोले- सिर्फ शरीर के कपड़े ही बचे
विष्णु के मुताबिक, हादसे में पूरे घर का सामान राख हो गया। सिर्फ शरीर के कपड़े ही बचे। स्थानीय पार्षद मुसव्विर अली उर्फ मंशू व स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed