{"_id":"5db298f08ebc3e01346ce51b","slug":"truth-behind-the-suicide-of-a-lady-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः करवा चौथ पर शादीशुदा प्रेमी के नहीं पहुंचने पर युवती ने दी थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः करवा चौथ पर शादीशुदा प्रेमी के नहीं पहुंचने पर युवती ने दी थी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 25 Oct 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पक्ड़े गए आरोपी व मोहिसिना बानो(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में बंथरा के पुराही खेड़ा गांव में रविवार को मोहसिना बानो (27) ने फांसी लगाई थी, क्योंकि उसका प्रेमी करवा चौथ 17 अक्तूबर को पूजा के समय घर नहीं पहुंचा था। यह दावा पुलिस ने करते हुए युवती के प्रेमी महेंद्र व उसके दोस्त संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात पहुंचे महेंद्र ने उसका शव छिपाने के लिए पुराही खेड़ा में फेंक दिया। चेहरा बिगाड़ने के लिए तेजाब भी फेंका, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
2 of 5
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, अमेठी के जगदीशपुर स्थित पुरवा मौजा इमली गांव निवासी मुस्ताक अहमद की बेटी मोहसिना बानो (27) की शादी यहीं के मो. नसीम से हुई थी। मोहसिना पति संग मुंबई में रहनी लगी थी।
3 of 5
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि मायके आने-जाने के दौरान मोहसिना की दोस्ती यहीं के कठौरा कमरौली निवासी महेंद्र से हो गई थी। महेंद्र स्टेशनरी की दुकान चलाने के साथ एक डाला भी चलवाता है। प्रभारी निरीक्षक रमेश रावत के मुताबिक, महेंद्र शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पक्ड़े गए आरोपी
- फोटो : amar ujala
करवा चौथ वाले दिन मोहसिना फोन करती रही, लेकिन महेंद्र नहीं पहुंचा। इस पर उसने रस्सी के सहारे पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। अगले दिन महेंद्र जब घर पहुंचा तो हादसे की जानकारी हुई। चालक संदीप को बुलवाकर मोहसिना का शव डाला में लादकर पुराही खेड़ा के बाहर नाली में फेंक दिया।
विज्ञापन
5 of 5
पकड़े गए आरोपी
- फोटो : amar ujala
इस दौरान दोनों ने पहचान छुपाने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड की सीसी उसके चेहरे पर डाली, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर महेंद्र व संदीप को दादूपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।