फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब '42 साल की वेदिका' के प्यार में पागल हो गया 24 साल का ये युवक

Thu, 28 Dec 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Dec 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
film actress suhasi dhami in lucknow
फिल्म अभिनेत्री सुहासी धामी - फोटो : amar ujala
छोटे परदे के दर्शकों ने उन्हें ‘महादेव’ में पार्वती और ‘यहां मैं घर-घर खेली’ में आभा की भूमिका में देखा है लेकिन सुहासी धामी अब 42 वर्ष की महिला की भूमिका में आ रही हैं। 15 जनवरी से शुरू होने वाले ‘आप के आ जाने से’ में सुहासी आत्मनिर्भर महिला हैं, जिससे 24 वर्ष का एक युवक प्रेम करने लगता है।
film actress suhasi dhami in lucknow
फिल्म अभिनेत्री सुहासी धामी - फोटो : amar ujala
सुहासी बुधवार को लखनऊ में थीं। यह पूछने पर कि क्या 42 वर्ष की एक महिला की भूमिका से उनके कॅरिअर पर असर नहीं पड़ेगा, धामी ने कहा कि मेरे लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती है।  मुझे 42 की जगह अगर 52 वर्ष की महिला की भूमिका करनी होती, तो भी मैं जरूर करती। मुझे नहीं लगता कि इससे मेरे आगे की भूमिकाओं पर प्रभाव पड़ेगा।
film actress suhasi dhami in lucknow
फिल्म अभिनेत्री सुहासी धामी - फोटो : डेमो
वैसे भी अब मुझे 18 साल की भूमिका तो मिलनी नहीं है। धारावाहिक की चर्चा करते हुए सुहासी ने कहा कि अगर अधिक उम्र का पुरुष अपने से काफी कम उम्र की लड़की से प्यार करता है तो समाज में स्वीकार्य हो जाता है, लेकिन अगर अधिक उम्र की महिला का किसी कम उम्र के युवक से प्रेम होता है तो समाज उसे स्वीकार नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
film actress suhasi dhami in lucknow
फिल्म अभिनेत्री सुहासी धामी
उन्होंने बताया कि धारावाहिक में उनकी भूमिका 42 वर्ष की वेदिका की है, जिसकी 15 साल की बेटी है। उससे 24 साल का युवक प्यार करने लगता है। वेदिका खुद से भी झगड़ती है और समाज से भी। फिल्मों के बारे में सुहासी ने कहा कि टीवी पर आने के पूर्व मैंने दक्षिण की फिल्मों में अभिनय किया था, लेकिन टीवी धारावाहिकों में काम करने के बाद मुझे छोटे परदे पर ही अच्छा लगता है और मैंने फिल्मों के लिए प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
film actress suhasi dhami in lucknow
फिल्म अभिनेत्री सुहासी धामी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि फिल्में पुरुषों का माध्यम है लेकिन टेलीविजन महिलाओं का माध्यम है। सुहासी ने कहा कि मैंने महादेव में पार्वती की भूमिका की और यहां मैं घर-घर खेली... में आभा की। व्यक्तिगत जीवन में आभा से बहुत कुछ सीखने और अपने जीवन में जोड़ने का मौका मिलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed