आप सुंदर और गोरे हैं, तभी औरों से बेहतर है, यह सोच ही गलत है। तुम भी बहुत खूबसूरत हो लक्ष्मी। एसिड सर्वाइवर्स लक्ष्मी की कुछ इस अंदाज में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने तारीफ की। मौका था डॉ कलाम मेमोरियल यूथ कॉन्क्लेव के आयोजन का।
2 of 7
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी
- फोटो : amar ujala
एक सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने बताया कि वह सुंदर बनाने वाले विज्ञापनों को भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं। उनका ऐसे विज्ञापनों पर ऐतबार नहीं। यही वजह है कि उन्होंने ऐसे विज्ञापनों को करने से हमेशा इन्कार किया है।
3 of 7
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी
- फोटो : amar ujala
फिल्म अभिनेत्री और सोशल वर्कर दीया मिर्जा के साथ यूथ कॉन्क्लेव में एसिड सर्वाइवर्स के लिए काम कर रहीं लक्ष्मी ने बातचीत की, जो फिल्मों के बजाय समाज, मौजूदा हालात और धर्म को लेकर केंद्रित रही। पेश है बातचीत के प्रमुश अंश।
4 of 7
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी
- फोटो : amar ujala
लक्ष्मी- दीया मिर्जा ने डॉ. कलाम से क्या जाना है?
दीया : डॉ. कलाम ने मुझे प्रकृति से जुड़ने में मदद की है। उनके जरिये मुझे समझ में आया है कि हम प्रकृति को कुछ भी नुकसान पहुंचा रहे हैं तो वह असल में हमारा अपना नुकसान है। साफ पानी को गंदा करने से लेकर दूसरे जीवों को परेशान और खत्म कर देना हमारा ही नुकसान है।
5 of 7
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी
- फोटो : amar ujala
लक्ष्मी- आपकी पहचान क्या है?
दीया : मेरी ही नहीं हर व्यक्ति की पहचान सिर्फ वह नहीं होनी चाहिए जो काम वह करता है। हम रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं, लेकिन हमारी पहचान वहीं तक सीमित नहीं रहने चाहिए। शायद यही वजह है कि मैं फिल्मों के अलावा दूसरे कामों में भी खुद को जोड़ रही हूं।