फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एसिड सर्वाइवर से बोलीं दीया, लक्ष्मी तुम कितनी खूबसूरत हो...

Fri, 29 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
film actress diya mirza in lucknow
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी - फोटो : amar ujala

आप सुंदर और गोरे हैं, तभी औरों से बेहतर है, यह सोच ही गलत है। तुम भी बहुत खूबसूरत हो लक्ष्मी। एसिड सर्वाइवर्स लक्ष्मी की कुछ इस अंदाज में अभिनेत्री दीया मिर्जा ने तारीफ की। मौका था डॉ कलाम मेमोरियल यूथ कॉन्क्लेव के आयोजन का।

film actress diya mirza in lucknow
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी - फोटो : amar ujala

एक सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने बताया कि वह सुंदर बनाने वाले विज्ञापनों को भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं। उनका ऐसे विज्ञापनों पर ऐतबार नहीं। यही वजह है कि उन्होंने ऐसे विज्ञापनों को करने से हमेशा इन्कार किया है। 

film actress diya mirza in lucknow
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी - फोटो : amar ujala

फिल्म अभिनेत्री और सोशल वर्कर दीया मिर्जा के साथ यूथ कॉन्क्लेव में एसिड सर्वाइवर्स के लिए काम कर रहीं लक्ष्मी ने बातचीत की, जो  फिल्मों के बजाय समाज, मौजूदा हालात और धर्म को लेकर केंद्रित रही। पेश है बातचीत के प्रमुश अंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
film actress diya mirza in lucknow
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी - फोटो : amar ujala

लक्ष्मी- दीया मिर्जा ने डॉ. कलाम से क्या जाना है?
दीया : डॉ. कलाम ने मुझे प्रकृति से जुड़ने में मदद की है। उनके जरिये मुझे समझ में आया है कि हम प्रकृति को कुछ भी नुकसान पहुंचा रहे हैं तो वह असल में हमारा अपना नुकसान है। साफ पानी को गंदा करने से लेकर दूसरे जीवों को परेशान और खत्म कर देना हमारा ही नुकसान है।

विज्ञापन
film actress diya mirza in lucknow
अभिनेत्री दीया मिर्जा और लक्ष्मी - फोटो : amar ujala

लक्ष्मी- आपकी पहचान क्या है?
दीया : मेरी ही नहीं हर व्यक्ति की पहचान सिर्फ वह नहीं होनी चाहिए जो काम वह करता है। हम रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं, लेकिन हमारी पहचान वहीं तक सीमित नहीं रहने चाहिए। शायद यही वजह है कि मैं फिल्मों के अलावा दूसरे कामों में भी खुद को जोड़ रही हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed