{"_id":"5c2b0afabdec223d834c42a0","slug":"fifteen-thousand-recruitments-will-be-held-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल में रहेगी नौकरियों की बहार, यूपीएसएसएससी कर रहा भर्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में रहेगी नौकरियों की बहार, यूपीएसएसएससी कर रहा भर्ती की तैयारी
Tue, 01 Jan 2019 12:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) प्रदेश के नौजवानों को नए साल में बड़ी नौकरियों की सौगात देगा। आयोग नए साल के शुरुआती तीन महीनों में करीब 15 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की तैयार कर रहा है। इसमें लोअर सबार्डिनेट के करीब 1,000 पद भी शामिल हैं।
डेमो
योगी सरकार में आयोग के पुनर्गठन के बाद लोअर सबार्डिनेट के पदों पर भर्ती नहीं हुई है। आयोग को अलग-अलग विभागों से आपूर्ति निरीक्षक, मार्केटिंग इंस्पेक्टर, खाद्य निरीक्षक, सहायक चकबंदी अधिकारी और नगर पंचायतों व नगर पालिका परिषदों में रिक्त अधिशासी अधिकारियों के पदों के भर्ती प्रस्ताव मिल चुके हैं।
डेमो
करीब 1,000 रिक्त पदों के लिए जनवरी में ही आवेदन मांगने की तैयारी है। इसी तरह कुछ दिन पहले ही आयोग ने कनिष्ठ लिपिक के 5,277 पदों पर भर्ती कार्यवाही पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को विभागों का आवंटन किया है। अलग-अलग विभागों से कनिष्ठ लिपिक के करीब 6,000 रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव फिर आ गया है। आयोग इन रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती कार्यवाही शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के 1,500 से अधिक पद खाली हैं। आयोग इस प्रस्ताव पर भी वर्ष की पहली तिमाही में भर्ती शुरू कराना चाहता है। आयोग के पास आयुर्वेद व होम्योपैथ फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भी भर्ती का प्रस्ताव आ गया है। इनमें 430 पद अकेले होम्योपैथ फार्मासिस्ट के हैं। करीब 500 से अधिक पदों पर भर्ती एक साथ शुरू हो या अलग-अलग, यह तय होना बाकी है। इसकी भर्ती भी आयोग की प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
डेमो
पद रिक्तियों की संख्या
लोअर सबार्डिनेट 1,000
कनिष्ठ लिपिक 6,000
चकबंदी व राजस्व लेखपाल 6,500
बाल विकास एवं पुष्टाहार 1,500
होम्योपैथ व आयुर्वेद फार्मासिस्ट 550
लोअर सबार्डिनेट 1,000
कनिष्ठ लिपिक 6,000
चकबंदी व राजस्व लेखपाल 6,500
बाल विकास एवं पुष्टाहार 1,500
होम्योपैथ व आयुर्वेद फार्मासिस्ट 550