फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर बनवाने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें, सस्ती हो गई बालू और मौरंग, यहां देखें नया रेट

Wed, 04 Apr 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Apr 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
fall in the rates of sand and morang in lucknow
sand - फोटो : amar ujala
राजधानी की खुदरा मंडी में मंगलवार को मौरंग और बालू पांच रुपये तक प्रति घन फीट सस्ती हुई। 15 दिन के भीतर मौरंग के दाम में 25 रुपये और बालू की कीमत में 13 रुपये की गिरावट आई।
fall in the rates of sand and morang in lucknow
sand - फोटो : amar ujala
मंगलवार को मौरंग 60 से 75 रुपये और बालू 20 से 22 रुपये प्रति घन फीट बिकी। कारोबारियों की कहना है कि बुंदेलखंड में कुछ खदान चालू होने के चलते दाम गिरे हैं।
fall in the rates of sand and morang in lucknow
sand - फोटो : amar ujala
आलमबाग रोड के खुदरा कारोबारी विवेक ने बताया कि मोटी बालू जो अब तक 80 रुपये प्रति घन फीट बिक रही थी, वह 60 रुपये और महीन 100 से घटकर 75 रुपये प्रतिघन फीट पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
fall in the rates of sand and morang in lucknow
sand - फोटो : amar ujala
इसी प्रकार बालू मंगलवार को 33 वाली 20 एवं 35 वाली 22 रुपये फुट बिकी। खदान से मौरंग एवं बालू की आवक अधिक होने के कारण कीमतों पर असर पड़ा है। भवन सामग्री सस्ती होने से आशियाना बनाना भी आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
fall in the rates of sand and morang in lucknow
sand - फोटो : amar ujala
30 रुपये घन फीट थी मौरंग
तालकटोरा रोड के कारोबारी शेर सिंह चौहान के मुताबिक, नोट बंदी से पहले मौरंग 28 से 30 रुपये फुट बिक रही थी। वहीं बालू का रेट 17 से 18 रुपये फुट था। नोट व खदान बंदी के बाद मौरंग एवं बालू के रेट छह गुना तक बढ़ गए थे। अब खदान चालू हो चुकी पर मौरंग का रेट 60-75 रुपये पहुंच गया। दाम में और गिरावट होनी चाहिए, तभी भवन बनाने वालों को सहूलियत होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed