फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच : नथुआपुर गौशाला में प्रतिदिन मर रहे दो मवेशी, शवों को नाले में बहा रहे कर्मचारी

Thu, 18 Jul 2019 06:23 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 18 Jul 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
everyday 2 cow are dying at cow shelter in bahraich, workers throwing bodies in canal
नथुआपुर गौशाला - फोटो : amar ujala
बहराइच के नथुआपुर गांव में हनुमान मंदिर के निकट बने गौशाला में प्रतिदिन दो मवेशी चारा-पनी व इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। मृत पशुओं को गौशाला के कर्मचारी हनुमान मंदिर के पीछे बहने वाले नाले में फेंक रहे हैं। इससे उठ रही दुर्गंध से गांव वालों का जीना मुहाल है लेकिन तहसील व पशु विभाग इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। 
everyday 2 cow are dying at cow shelter in bahraich, workers throwing bodies in canal
नथुआपुर गौशाला - फोटो : amar ujala
प्रदेश के मुख्यमंत्री पशुओं की सुरक्षा व खानपान को लेकर संवेदनशील हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। पशुओं की मौत के मामले में चार दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री ने आठ अधिकारियों पर कार्रवाई की लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाएं सुधर नहीं रही हैं। 
everyday 2 cow are dying at cow shelter in bahraich, workers throwing bodies in canal
नथुआपुर गौशाला - फोटो : amar ujala
महसी तहसील के अंतर्गत नथुआपुर गांव में हनुमान मंदिर के निकट पशु गौशाला बनाया गया है। इसमें क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक पशु बंधे हुए हैं लेकिन इनके चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे पशु खाना-पानी व इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
everyday 2 cow are dying at cow shelter in bahraich, workers throwing bodies in canal
नथुआपुर गौशाला - फोटो : amar ujala
गौशाला कर्मचारियों व ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक माह में लगभग 50 पशुओं की मौत हो चुकी है। लेकिन अपर मुख्य पंचायत अधिकारी, तहसील व पशु विभाग अंजान बना हुआ है। इतना ही नहीं इलाज के अभाव में प्रतिदिन दो पशु दम तोड़ रहे हैं। लेकिन पशुओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। 
विज्ञापन
everyday 2 cow are dying at cow shelter in bahraich, workers throwing bodies in canal
नथुआपुर गौशाला - फोटो : amar ujala
इस मामले में गौशाला के कर्मचारी जुगनू ने बताया कि गौशाला की व्यवस्था काफी खराब है। इससे पशुओं की मौत हो रही है। गांव निवासी बालकराम ने बताया कि पशुओं के चारा-पानी व इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थिति काफी बदतर है। ऐसे में पशु प्रतिदिन दम तोड़ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed