{"_id":"5b88bdfa42c792465040a043","slug":"ekana-international-cricket-stadium-of-lucknow-will-host-under-19-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले है दिलचस्प मैच, यहां देखें इस बड़े आयोजन की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले है दिलचस्प मैच, यहां देखें इस बड़े आयोजन की तारीख
Fri, 31 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ekana cricket stadium lucknow
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच छह नवंबर को प्रस्तावित टी-20 क्रिकेट मैच की मेजबानी की बाट जोह रहे लखनऊ को अंडर-19 चतुष्कोणीय सीरीज की मेजबानी मिली है। 12 से 18 सितंबर तक प्रस्तावित इस आयोजन में भारत की ए और बी टीमें अफगानिस्तान और नेपाल की टीमों से जोर आजमाइश करेंगी।
2 of 5
ekana cricket stadium lucknow
- फोटो : amar ujala
यूपीसीए के मीडिया प्रभारी तालिब खान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अंतर्गत 12 सितंबर को पहला मुकाबला को इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में इंडिया बी और नेपाल की टीमें आमने सामने होंगी।
3 of 5
ekana cricket stadium lucknow
- फोटो : amar ujala
14 सितंबर को इंडिया ए बनाम नेपाल और इंडिया बी बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच खेले जाएंगे। 16 सितंबर को इंडिया ए बनाम इंडिया बी और अफगानिस्तान बनाम नेपाल के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ekana cricket stadium lucknow
- फोटो : amar ujala
टूर्नामेंट के आखिरी दिन यानी 18 सितंबर को शीर्ष टीमों के अंक निर्धारण के बाद टीम ए बनाम टी बी और टीम सी बनाम टीम डी के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ekana cricket stadium lucknow
- फोटो : amar ujala
उधर, इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने बताया कि हम अंडर-19 चतुष्कोणीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर उत्साहित है। मैदान पूरी तरह इस आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। जहां तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह नवंबर को होने वाले मुकाबले का सवाल है तो जल्द ही हमारे यहां आईसीसी की टीम आकर स्टेडियम का अंतिम निरीक्षण करेंगी, जिस पर मैच की मेजबानी पर फैसला हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।