फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊः दीपावली पर अपनों को दीजिए ये खास तोहफे, इको फ्रेंडली होने के साथ लुभाएंगे सबको

Tue, 22 Oct 2019 04:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 22 Oct 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
eco friendly gifts for diwali in lucknow
इको फ्रेंडली गिफ्ट - फोटो : amar ujala

दीपावली का पर्व हो और बात उपहारों की न हो, भला ऐसा कैसे संभव है। तोहफे देना और लेना दोनों ही एक-दूसरे के प्रति अपनेपन और कुछ खास होने का अहसास कराते हैं। दीपावली की शॉपिंग लगभग हर घर में जारी है। खरीदारी की व्यस्तता के बीच क्या गिफ्ट खरीदें, यदि ये सवाल आपको परेशान कर रहा है तो हम आपकी इस समस्या का समाधान कर देते हैं और बताते हैं कि क्या-क्या विकल्प हो सकते हैं उपहार के...।


 

eco friendly gifts for diwali in lucknow
इको फ्रेंडली गिफ्ट - फोटो : amar ujala

चॉकलेट है खास
मिठाई तो एक ऐसी चीज है जिसके बिना कोई भी त्योहार खाली-खाली सा लगता है। पर अब इसके साथ-साथ कुकीज, चॉकलेट और केक की एक बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध है। शहर के जाने-माने बेकर जसजीव सिंह कोहली कहते हैं कि  चॉकलेट का एक बड़ा बाजार है। खासकर दिवाली के लिए खासतौर पर कुछ न कुछ खास नया मार्केट में आता है। इस वक्त बाजार में ड्राईफ्रूट्स को फ्लेवर्ड कर बनाई चॉकलेट काफी पसंद की जा रही है, क्योंकि यह टेस्ट और हेल्थ दोनों ही कसौटी पर खरी उतर रही है। बेकर आरती वैद्य कहती हैं कि चॉकलेट, केक , कुकीज और ड्राईफ्रूट मिक्स हैंपर एक कॉम्बो ऑफर है, जिसमें हर किसी की पसंद की चीजें हैं। एक परिवार के लिए इससे बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है।

eco friendly gifts for diwali in lucknow
कैंडी - फोटो : amar ujala

फल और मेवों से तैयार लाजवाब कैंडी
बेकर अपूर्वा भार्गव कहती हैं कि कस्टमर को कुछ नया टेस्ट कराने के लिहाज से हमने इस बार मेवे और फलों पर एक्सपेरीमेंट कर कुछ हेल्थी गिफ्ट आइटम तैयार किए हैं। इसमें मेवों को सुखाकर रिफाइंड शुगर से स्वीट डिश तैयार की जाती है। जैसे मौसम्मी के छिलके, छुआरा, बादाम और रोजबेरी को सुखाकर कैंडी तैयार की गई है। इसके गिफ्ट हैंपर 150 रुपये से लेकर 5000 तक बाजार में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
eco friendly gifts for diwali in lucknow
शहद - फोटो : amar ujala

शहद भी घोले रिश्तों में मिठास
शहद भी एक बेहतर उपहार हो सकता है। दरअसल सेहत को लेकर सतर्क लोग शहद का सेवन जरूर करते हैं। गिफ्ट भी ऐसा होना चाहिए जो लोगों के काम आए। शहद कारोबार से जुड़े डॉ. नितिन बताते हैं कि बाजार में अलग-अलग तरह के फ्लेवर वाले गिफ्ट हैंपर बाजार में उपलब्ध हैं। वह भी महज 200 रुपये से लेकर 600 रुपये तक में। खास बात है कि शहद के ये हैंपर नीम, तुलसी, लीची और यूकेलिप्टस समेत कई सारे फ्लेवर में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
eco friendly gifts for diwali in lucknow
इको फ्रेंडली गिफ्ट - फोटो : amar ujala

घरों में तैयार हुए ईको फ्रेंडली गणेश-लक्ष्मी
इस दीपावली ईको फ्रेंडली गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां भी बाजार में नजर आएगी। कुछ महिलाएं घरों में कच्ची मिट्टी से मूर्तियां तैयार करने में जुटी हैं। कम दामों में उपलब्ध इन मूर्तियों से आप भी ग्रीन दीपावली का संदेश दे सकते हैं। मोनिका भोनवाल पिछले तीन साल से ईको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार कर रही हैं। इनकी कीमत 99 रुपये से 1100 रुपये तक है। वहीं, कच्ची मिट्टी के डिजाइनर दीए दो रुपये से लेकर 15 रुपये तक में उपलब्ध है। उनका कहना है कि इन्हें घर में ही विसर्जित किया जा सकता है। दीयों को सिंदूर, रोली, चंदन और हल्दी से सजाया गया है। उनका कहना है कि अक्सर लोगों को लगता है कि ईको फ्रेंडली मूर्तियां महंगी होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। बाजार में देखा जाए तो मिलने वाली मूर्तियां कहीं ज्यादा महंगी है। वहीं गोखले मार्ग निवासी शैलजा भार्गव भी तीन साल से ग्रीन दीपावली का संदेश अपनी कोशिशों के जरिए देने की कोशिश कर रही हैं। वे कच्ची मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी मंगवाकर उन्हें सजाकर बेचती हैं। बजरंग बली, कुबेर, सरस्वती, और उल्लू-चूहा भी वे तैयार करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed