स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे
भूकंप के बाद स्कूलों में हड़कंप की नौबत आ गई। स्कूलों और होटलों के बाहर बड़े अजीब-अजीब नजारे देखने को मिले। शहर के पार्क भी दिन में अजीब दृश्यों से भरे दिखाई दे रहे थे।
स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे
भूकंप आने की खबर मिलते ही राजधानी के स्कूलों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीचर्स ने बच्चों को क्लास से निकालकर खुले स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान जल्दबाजी में कई बच्चे गिरकर चोटिल हो गए और कुछ भूकंप की दहशत में बेहोश भी हो गए।
स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे
भूकंप आने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने सभी स्कूल तत्काल बंद करने के निर्देश दे दिए। स्कूलों में मुख्यमंत्री का यह संदेश नहीं पहुंचा इसके बावजूद सबने अपने आप ही स्कूलों में छुट्टी कर दी। अभिभावक भी अपने बच्चों की कुशलक्षेम जानने के आनन-फानन में स्कूल पहुंच गए।
स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे
भूकंप के बाद खुले मैदान में निकलने की हड़बड़ी में कई बच्चे गिरकर चोटिल हो गए। जांपलिंग रोड स्थित द लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट से बाहर निकलते हुए बच्चों में क्लास का स्मार्ट बोर्ड भूकंप के कारण गिरने की चर्चा हो रही थी। घबराए हुए बच्चे स्कूल के बाहर अपने अभिभावकों और वैन चालक को देख रहे थे।
स्कूलों में मचा हड़कंप, होटलों के बाहर भी अजीब नजारे
स्कूलों के अलावा शहर के होटलों के बाहर भी नजारे ऐसे थे जैसे इसके पहले लोगों ने कभी नहीं देखे थे। भूकंप आने के बाद लखनऊ के होटलों के बाहर भीड़ के हालात बन गए।