मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल आज कल चुनाव प्रचार में लगी हैं। बुधवार को उन्होंने लखनऊ में देवरानी अपर्णा के लिए भी वोट मांगे। वहीं अखिलेश के काम कुछ इस तरह गिनवाए...
2 of 6
डिंपल यादव
- फोटो : amar ujala
इस दौरान उन्होंने सीएम अखिलेश को भी मुख्यमंत्री बनाने की अपील की और कहा, आपको समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश भैया को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाना है हालांकि तुरंत ही अपनी बात को संभालते हुए डिम्पल बोलीं, मेरे नहीं आपके अखिलेश भइया। वैसे जनसभाओं के दौरान वह अखिलेश को मुख्यमंत्री, अखिलेश भैया या फिर आपके अखिलेश भैया कहती हैं।
डिम्पल ने कहा कि पहले चरण में साइकिल बढ़ी थी, दूसरे में रफ्तार पकड़ ली है। अब यह रफ्तार तेज ही होती जाएगी। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से पूछा कि आपके अखिलेश भैया का काम बोलता है या नहीं?
नेताजी के आशीर्वाद से जो काम दो साल में पूरा हुआ, उस एक्सप्रेस-वे को बलिया तक बढ़ाने, मेट्रो ट्रेन पर बैठकर बजट पेश करने के लिए अखिलेश भैया को मजबूत बनाएंगे या नहीं?
5 of 6
अपर्णा यादव व डिंपल यादव
- फोटो : amar ujala
गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए पूछा कि आपके सांसद ने क्या दिया? रिंग रोड बना? किसी ने रिंग रोड देखा? मायावती को निशाने पर लेते हुए पूछा, बुआजी ने क्या किया?