फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव: 240 युवा विधान भवन में देंगे भाषण, अध्यक्ष बोले-सीएम योगी मैनेजमेंट के शिल्पकार

Fri, 28 Mar 2025 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 01:05 PM IST
सार

विकसित भारत युवा संसद महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आज लोग कहते हैं कि विधानसभा में बैठे लोग पढ़े लिखे हैं। पहले मजाक में घरों में कहा जाता था कि जिसे कुछ नहीं आता वो नेता बनेगा। आज ऐसा नहीं है। आज जिसे सब कुछ आता है, वही नेता बनेगा।

विज्ञापन
Developed India Youth Parliament Festival organized in Lucknow Assembly 240 youth will give speeches
विधानभवन में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से विधान भवन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अगले दो दिन में 240 युवा विधानसभा में भाषण देंगे। इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ युवा संसद जाएंगे। इसका उद्देश्य 18 से 33 वर्ष के युवाओं की आवाज को सुनना है। साथ ही युवाओं में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। 



देश की हर विधानसभा में ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ विधानसभा में 240 युवाओं को चुना गया। जिला स्तर पर 24 नोडल केंद्रों में हर जिले के 150 युवाओं को बुलाया गया था। विषय था 'वन नेशन और वन इलेक्शन'। राज्य स्तर पर दो विषय रखे गए हैं। यहां से चुने गए सर्वश्रेष्ठ तीन युवा संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने बोलेंगे।

Developed India Youth Parliament Festival organized in Lucknow Assembly 240 youth will give speeches
विधानभवन में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में आए हुए युवाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेगेटिव का परसेप्शन गलत है। आज सदन में डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, व्यापारी, अधिकारी आदि रह चुके हैं। 40 साल में सदन को लेकर बनी नकारात्मकता आज दूर हुई है।

Developed India Youth Parliament Festival organized in Lucknow Assembly 240 youth will give speeches
विधानभवन में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

कुंभ के सफल मैनेजमेंट के लिए यूपी की तारीफ कीजिए

उन्होंने आगे कहा कि पहले यूपी के युवा पहचान छिपाते थे। आज गर्व से बताते हैं कि मैं उत्तर प्रदेश से हूं। आज मीडिया जनता के सामने विधानसभा का नया स्वरूप ला रहा है। लाइफ में टाइम मैनेजमेंट और कमिटमेंट जरूरी है। लोग अच्छे और खराब हो सकते हैं, लेकिन संस्थाओं का सम्मान बना रहना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर जाना बीमार मानसिक मंदित बच्चों का हाल, 27 का चल रहा इलाज; चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Developed India Youth Parliament Festival organized in Lucknow Assembly 240 youth will give speeches
विधानभवन में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

कुछ लोग व्यक्तिगत फायदे के लिए संस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। मुझे जरूरत पड़ी तो संस्था के लिए व्यक्तिगत हित कुर्बान हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैनेजमेंट के शिल्पकार हैं। कुंभ के सफल मैनेजमेंट के लिए यूपी की तारीफ कीजिए। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत सारे अधिकारी बैठे हैं। वह परमानेंट बैठने के बारे में सोच रहे होंगे।

विज्ञापन
Developed India Youth Parliament Festival organized in Lucknow Assembly 240 youth will give speeches
विधानभवन में विकसित भारत युवा संसद महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

संविधान हमें कर्तव्यों का बोध कराता है

इस मौके पर कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को संसद और विधानमंडल कार्यवाही समझने का मंच है। युवा केवल विकास के लाभार्थी ही नहीं बल्कि सारथी हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए ध्यान केंद्रित करना होगा। हमारे पास सबसे बड़ी युवा जनसंख्या है। सही दिशा देकर भारत को विकसित बना सकते हैं। हमारा संविधान हमें कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed