Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 17 lakh rupees and emails recovered from Ankit's laptop, threat to blow up Amitabh's house from Bangladesh

यूपी: अंकित के लैपटॉप से मिलीं 17 लाख और ई-मेल, बांग्लादेश से दी गई थीं अमिताभ का घर उड़ाने की धमकी

Fri, 13 Nov 2026 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 13 Nov 2026 07:15 AM IST
सार

Ankit Sankhwar:एटीएस ने 28 अक्तूबर को कानपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था। उस समय उसके लैपटॉप से संदिग्ध जानकारियां मिलीं थीं। 
 

विज्ञापन
UP: 17 lakh rupees and emails recovered from Ankit's laptop, threat to blow up Amitabh's house from Bangladesh
यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा था अंकित संखवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को ई-मेल बेचने वाले अंकित संखवार के लैपटॉप आदि से 17 लाख और ई-मेल मिली हैं। ये ई-मेल भी आरोपी ने बेची थीं। वहीं, जांच में एक और खुलासा हुआ है कि पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर में प्रस्तावित कॉन्सर्ट और मुंबई में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल बांग्लादेश से भेजे गए थे। ये ई-मेल भी अंकित ने ही बेची थीं।

विज्ञापन


एटीएस ने 28 अक्तूबर को कानपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था। उस वक्त खुलासा किया गया था कि नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और दिलजीत के दिल्ली वाले शो में धमाका करने की धमकी जिन ई-मेल के जरिये दी गई थी, उन्हें अंकित ने बनाया था। ये ई-मेल उसने पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों को बेची थीं। धमकियां वहीं से दी गई थीं। उस वक्त उसके मोबाइल और अन्य सिस्टम से पांच लाख ई-मेल बरामद हुई थीं।
विज्ञापन


एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, जब उसके पास से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई और डाटा रिकवर कराया गया तो उसमें 17 लाख और ई-मेल मिलीं। जांच एजेंसी का कहना है कि बहुत बड़े पैमाने पर खेल किया गया है। इसलिए गहनता से जांच की जा रही है। उधर, ग्वालियर के न्यायालय परिसर को मिली धमकी के मामले में भी इस नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, जांच एजेंसी ने 22 लाख ई-मेल बंद करने केलिए गूगल को पत्र लिखा है, जिससे पाकिस्तान और बांग्लादेश में बैठे लोग इन ईमेल का इस्तेमाल न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड पर खुलेंगे नेटवर्क के राज
एटीएस अब अंकित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ करने की तैयारी में है। उससे ई-मेल आईडी खरीदने वालों, विदेशी संपर्कों और क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि बेची गई ई-मेल आईडी से देश में कितनी जगह धमकियां भेजी गईं और इनके पीछे कौन लोग हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि अंकित के साथ इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल थे।

Trending Videos

शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ रहे धमाके के तार

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके की जांच में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नेटवर्क भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। छह नवंबर को हुए विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन ने इसकी जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। अब एजेंसियां इस संगठन के दावे के पीछे की सच्चाई और शहजाद भट्टी के नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही हैं।

दरअसल शहजाद भट्टी का नाम पहले भी यूपी और एनसीआर में सक्रिय मॉड्यूल के मामलों में सामने आ चुका है। एजेंसियों को आशंका है कि स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क में जोड़कर उनका इस्तेमाल आपराधिक और आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। ऐसे में जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि कहीं चौकी धमाके के पीछे इसी नेटवर्क से जुड़े लोगों का हाथ तो नहीं है। फिलहाल जांच एजेंसी इस बारे में कोई तथ्यात्मक दावा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि धमाके के पीछे कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed