फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi reached Lokbandhu Hospital and enquired about health of sick children of Nirvana Sanstha

UP News: सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर जाना बीमार मानसिक मंदित बच्चों का हाल, 27 का चल रहा इलाज; चार की मौत

Fri, 28 Mar 2025 10:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10 बजे लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती  निर्वाण संस्था के मानसिक मंदित बीमार बच्चों की सेहत का हाल जाना। चार दिन पहले खाना खाने के बाद संस्था के करीब 70 बच्चे बीमार हो गए थे। इनमें से अब तक चार की मौत हो चुकी है। 27 का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
CM Yogi reached Lokbandhu Hospital and enquired about health of sick children of Nirvana Sanstha
सीएम योगी ने अस्पताल पहुंचकर बीमार मानसिक मंदित बच्चों का हाल जाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में खाना खाने के बाद बीमार हुए निर्वाण संस्था के बच्चों का हाल जानने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक-एक बच्चे के बेड पर जाकर उनके इलाज और उनकी तबीयत में सुधार की जानकारी ली। वह बच्चों से मिलकर भावुक दिखे। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के खाने-पीने की प्रॉपर व्यवस्था करने को भी निर्देशित किया।

विज्ञापन

इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद

एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को गुरुवार को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी बच्चों की रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. सरोज और डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

27 का चल रहा इलाज

निर्वाण संस्था में मानसिक मंदित बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हुआ है। 23 मार्च की रात भोजन के बाद बीमार पड़ने वाले बच्चों में जान गंवाने वाले की संख्या चार हो चुकी है। लोकबंधु अस्पताल में 24 मार्च को 12 वर्ष के शिवांक की मौत हो गई थी। संस्था के लोगों ने इस घटना को दबा दिया था। बुधवार को रेनू (15) व दीपा (15) की मौत के बाद पूरा मामला खुला। 


अब खुलासा हुआ है कि बलरामपुर अस्पताल भर्ती सूरज (12) की 25 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसे मौत को भी छिपाने की कोशिश हुई। अभी भी एक बच्चे की हालत नाजुक है, जो आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत की निगरानी में लगी है। अलग-अलग अस्पतालों में कुल 20 बच्चे भर्ती हैं। जबकि सात बच्चों का इलाज संस्था में चल रहा है। वहीं घटना की जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ेंः- यूपी: मार्च के महीने में मई जैसी तपिश, कई जिलों में पारा 40 के पार; दो दिन के बाद मौसम बदलने की उम्मीद


निर्वाण आश्रय केंद्र पारा इलाके के बुद्धेश्वर में बना है। यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होता है। मानसिक कमजोर, अनाथ व लावारिस बच्चों को यहां रखा जाता है। यहां 147 बच्चे रहते हैं। इनकी उम्र 10 से 18 साल के बीच है। 23 मार्च को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जब बच्चे अचेत होने लगे तब संस्था ने अलग-अलग अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराना शुरू किया था।

मौत की डेथ ऑडिट कराएगा विभाग

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया बच्चों की डेथ ऑडिट की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। इसमें डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. पीसी तिवारी और डॉ. सबीह मजहर को शामिल किया गया है। कमेटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेगी।

कहां कितने बच्चे भर्ती

लोकबंधु अस्पताल में 16 तो बलरामपुर में तीन और केजीएमयू गांधी वार्ड में एक बच्चा भर्ती है।

इन बच्चों की हो चुकी है मौत

शिवांक (15), सूरज (12), दीपा (15), रेनू (15)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed