फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow: आदेश आया... और गरजने लगीं पोकलैन-जेसीबी, ढहा दी गईं अवैध दुकानें, शोरूम और मकान; सड़कों पर बना खाना

Wed, 28 Feb 2024 12:59 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद लखनऊ के अकबरपुर में 25 में से 24 व्यापारियों के शोरूम, गोदाम जमींदोज हो गए। वहीं, अवैध मकानों को भी ढहा दिया गया।

विज्ञापन
Demolition of illigal construction in Akbarnagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

कुकरैल रिवरफ्रंट की जद में आ रहे अकबरनगर में 20 मकान जमीदोंज करने के बाद मंगलवार शाम से अवैध शोरूम, गोदाम ध्वस्त करने का सिलसिला शुरू हो गया। अदालत में सबसे पहले दायर 25 व्यापारियों की याचिका में से 24 के खारिज होने का आदेश जैसे ही अपलोड हुआ, शाम 4:48 बजे पहले से तैयार खड़ीं 40 पोकलैन, जेसीबी गरजने लगीं। जिन कारोबारियों के शोरूम-दुकान टूटे, वे जीएसटी और आयकर के लिए मोटी रकम चुकाते रहे हैं।



कार्रवाई के दौरान अकबरनगर प्रथम की बस्ती में लोग घरों से निकलकर हंगामा, प्रदर्शन करने लगे। इसकी भनक मिलते ही एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाल लिया। अफसरों व फोर्स को देखकर प्रदर्शनकारी घरों में दुबक गए। इससे पहले दोपहर 2:30 बजे झोपड़ी हटा रही पोकलैन पर महिलाओं और युवकों ने पथराव कर दिया। इससे इसका शीशा टूट गया। पुलिस ने लाठी फटकारकर इन्हें खदेड़ा। रात 10:30 बजे तक पोकलैन, जेसीबी ध्वस्तीकरण करते रहे। अफसर-कर्मी मौके पर डटे रहे। इस दौरान इलाके की बत्ती काटे जाने से जनरेटर के अलावा एलडीए-नगर निगम के वाहनों से उजाला किया गया, जिससे कार्रवाई में परेशानी न आए।

Demolition of illigal construction in Akbarnagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
ताजमहल फर्नीचर शोरूम से हुई शुरुआत
प्रशासन की टीम ने सबसे पहले 25 कारोबारियों की पहली याचिका दायर कराने में अहम भूमिका निभाने वाले व्यापारी नेता सुहैल हैदर अलवी के शोरूम ताजमहल फर्नीचर से ध्वस्तीकरण की शुरुआत की। इसके पास स्थित सम्राट फर्नीचर शोरूम भी गिराया गया।
Demolition of illigal construction in Akbarnagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

मंगलवार को अरशद बारी, रेहान अली, दीपक चौरसिया, मो. अनवर, इस्लामुददीन कुरैशी, मो. अबरार, सबिहा कौसर, मो. सैफ, नमीरा खान, मो. शफीक, मो. नौशाद, इरशाद अली, मो. शानू, मो. परवेज, फाजिल अहमद, शकील अहमद, सैयद हमीदुल बारी, सैयद मो. अली, विष्णु स्वरूप, मो. शोएब अली, आदिल इश्तियाक, मो. अबुबकर व मो. आदिल के शोरूम, गोदाम, दुकानों पर भी पोकलेन, जेसीबी चली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Demolition of illigal construction in Akbarnagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

उपाध्यक्ष ने संभाली सत्यापन की कमान
एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने पुलिस अफसरों के साथ अकबरनगर की उन एक-एक दुकानों का सत्यापन किया, जिनके मालिक कोर्ट में याचिका फाइल कर चुके थे। इस दौरान ऐसी एक-एक दुकान और शोरूम की पहचान की गई।

विज्ञापन
Demolition of illigal construction in Akbarnagar in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

दिनभर यूं चला घटनाक्रम:
सुबह 11:05 बजे
अकबरनगर में अयोध्या रोड के दोनों ओर स्थित दुकान, शोरूम के सामने प्रशाासन ने एक-एक पोकलैन को पुलिस फोर्स की सुरक्षा में तैनात कर दिया। इसके लिए वाहनों से पोकलैन को मंगवाया गया था। इनके आने का सिलसिला सुबह 11 बजे से शुरू हुआ था। एक-एक पोकलैन के निशाने पर एक-एक दुकान और शोरूम था। इनके ऑपरेटर सिर्फ आदेश मिलने का इंतजार कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed