फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिफेंस एक्सपो: नदी की रेलिंग पार कर कमांडो भीड़ के बीच घुसे, घुसपैठिये को दबोचा

Thu, 06 Feb 2020 03:15 PM IST
ishwar ashish आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
defence expo: rescue of marine commando marcos from dhruv helicopter
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

इंडियन नेवी के मरीन कमांडो मार्कोस ने ध्रुव हेलीकाप्टर से रेस्क्यू किए।पलक झपकते ही हवा में एक जगह खड़े हेलीकॉप्टर से एक साथ उतरे तीन कमांडो ने रेस्क्यू के साथ दुश्मन को मार गिराने की तकनीक भी दिखाई। नदी में नाव के बाद एक ही छलांग में नदी की रेलिंग को पार करते कमांडो भीड़ के बीच घुस आए घुसपैठिये को चुपके से दबोच लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।



 

defence expo: rescue of marine commando marcos from dhruv helicopter
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
ध्रुव को लखनऊ के ही कैप्टन कपिल ने उड़ाया। लखनऊ के लेफ्टिनेंट कमांडर गणेश के दल ने साइक्लोन में प्रयोग होने वाले बास्केट रेस्क्यू व एडवांस्ड लाइट वेट हेलीकॉप्टर को लेकर पूरे आपरेशन दिखाए। पूरे अभ्यास का सबसे रोमांचक हिस्सा वो लम्हा रहा जब कमांडो रस्से से लटक कर सैकड़ों फीट ऊपर आसमान में चले गए।

 
defence expo: rescue of marine commando marcos from dhruv helicopter
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
वाटर स्कूटर का क्रेज
फ्रंट पर नजारों को राफ्ट के साथ गोमती में जेमिनी बोट्स, सेल बोट्स केसाथ जलसेना केजाबांजों का कमाल गोमती में पहली बार लोगों ने देखा। गोमती में समुद्री बीच की तरह चलने वाली रंग-बिरंगी राफ्ट पर रफ्तार भरते लोगों के साथ वाटर स्कूटर केकरतब करते जवानों के नजारे को मोबाइल में कैद करने को लोग रेलिंग के किनारे तक देर तक खड़े रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
defence expo: rescue of marine commando marcos from dhruv helicopter
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
श्वान दल के करतब और खुखरी डांस से आगाज
दोपहर सवा दो बजे से शुरू हुए शो में श्वान दल की खूबियों ने लोगों को अपना मुरीद बनाया। दर्शकों के सामने फूलों का गुलदस्ता लेकर आए श्वानों के दल ने सूंघकर दुश्मन खोजने, ऑपस्टिकल ट्रेनिंग, गार्ड डॉग के काम और युद्ध के दौरान घुसपैठिये को भीड़ में खोज कर नाकाम करने के करतब दिखाए।
विज्ञापन
defence expo: rescue of marine commando marcos from dhruv helicopter
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मंच पर अपने चिरपरिचित युद्ध घोष के साथ आए गोरखा राइफल रेजीमेंट के जवानों ने खुखरी डांस के रोमांच से रुबरू कराया। बैगपाइपर की धुनों के बाद हवा में खुखरी लहराते जवानों ने सेल्फ डिफेंस व अटैक के कौशल दिखाए। जवानों ने ओ लाली.. लाली.. पर छोलिया नृत्य भी प्रस्तुत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed