पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से लखनऊ में बीती रात से बिगड़ा मौसम का मिजाज शुक्रवार को दोपहर बाद फिर पटरी पर आता दिखा। बीती देर रात से सुबह दस बजे तक शहर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हुई बारिश से ठंड बढ़ने की आशंका थी, लेकिन दोपहर में आसमान खुलने से खिली धूप ने बड़ी राहत दी।
इस दौरान दिन और रात का पारा ऊपर चढ़कर सामान्य तक पहुंच गया, जिससे बीते कई दिनों से ठंड व गलन से परेशान राजधानी वासियों को राहत मिली। बीते 24 घंटे के दौरान शहर में सर्वाधिक 013.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। खेती-किसानी के लिए भी इस बारिश को राहत भरा बताया गया है।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में आसमान साफ रहने व दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई है। बीती गुरुवार रात से ही शुरू हुई बूंदाबांदी और बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया।
4 of 6
बारिश के बाद खिली धूप ने दी राहत
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, कृष्णानगर, शारदा नगर, चि रुखंड, तेलीबाग, आलमबाग, चारबाग सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की व कुछ एक जगह तेज बरसात हुई।
सुबह साढ़े दस बजे के बाद धूप चमकने लगी। दोपहर बाद से आसमान पर छाए घने बादल भी लगभग गायब हो गए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा 13 डिग्री दर्ज हुआ। आने वाले 24 घंटे में सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा। आसमान साफ रहने व धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी।