फूलों के शहर में हो घर अपना... कुछ इसी तरह की ख्वाहिश मन में लिए लोग गुनगुनाते रहे। मौका था एनबीआरआई ग्राउंड में लगी पुष्प प्रदर्शनी का।
2 of 14
बच्चों को भी भाई फूलों की संगत
- फोटो : अमर उजाला
क्या बच्चे और क्या बड़े सभी के चेहरे फूलों की खूबसूरत रंगत देखकर खिले हुए थे। सीएसआईआर- एनबीआरआई की इस दो दिवसीय गुलदाउदी-कोलियस प्रदर्शनी में पहले दिन 112 प्रदर्शकों के 1072 प्रदर्श लगाए गए।
3 of 14
फूलों को छूकर कुछ इस तरह जताई खुशी।
- फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों शहरी इस दौरान यह प्रदर्शनी देखने पहुंचे और फूलों संग खूब सेल्फी भी ली। प्रदर्शनी में एक ही गमले में एक फूल वाली गुलदाऊदी के फूलों के अलावा गमलों केपिरामिड, फूलों की क्यारी, फ्लावर लेन के बीच महिलाएं और बच्चे शाम तक सेल्फी लेते रहे।
4 of 14
फूलों की खूबसूरती को कैमरे में किया कैद।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल लॉन में शुरू हुई प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएसआईआर-एनबीआरआई के निदेशक प्रो. एस के बारिक ने किया। प्रदर्शनी रविवार को भी लगेगी। मुख्य वैज्ञानिक प्रमोद शिर्के ने बताया कि प्रदर्शनी रविवार सुबह सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
5 of 14
दोस्तों के साथ खींची तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह में शाम 4 बजे विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक पुरस्कृत करेंगे। प्रदर्शनी में आई प्रविष्टियों में विभिन्न सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभाग, स्वायत्त निकाय, व्यक्तिगत उत्पादक, महिलाओं ने प्रतिभाग किया।