लखनऊ के पॉश इलाके में मंगलवार रात एक बजे चोटी कटने की सूचना से पुलिस के साथ-साथ लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पति ने ही किसी बात पर महिला की चोटी काट दी है। पुलिस ने तख्त के नीचे से एक कैंची बरामद की है, जिस पर बाल लगे मिले हैं। इसके अलावा कमरे से तलवार और बांका भी मिला है। पुलिस अफवाह फैलाने वाले परिवारीजनों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पता चला आखिर किसने काटी महिला की चोटी और फैला दी अफवाह, तस्वीरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन