{"_id":"6028d1128ebc3ee8eb4887ca","slug":"sex-racket-was-running-in-some-colonies-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहर की नामी कालोनियों में चलता मिला सेक्स रैकेट, मोबाइल पर होती थी बुकिंग, स्पा सेंटरों से किया जाता था मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शहर की नामी कालोनियों में चलता मिला सेक्स रैकेट, मोबाइल पर होती थी बुकिंग, स्पा सेंटरों से किया जाता था मैसेज
लखनऊ के इंदिरानगर व गाजीपुर थानाक्षेत्र की नामी कॉलोनियों में संचालित छह सैलून व स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से 35 लोगों को दबोचा जिसमें 20 युवतियां, 15 युवक समेत संचालक शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने 2.58 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।
2 of 8
- फोटो : amar ujala
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पकड़े गए लोगों और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक फरार संचालक आयुष समेत अन्य की तलाश की जा रही है। जबकि द माउंटेन सैलून की महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ व आसपास के जिलों की बताई जा रही है। वहीं सभी युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।
3 of 8
- फोटो : amar ujala
इन स्पा सेंटरों पर पड़ा छापा
एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अमाया हेवन ए सैलून एंड स्पा सेंटर, ईश्वरपुरी इंदिरानगर सेक्टर-12, जस्ट हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर ओम प्लाजा इंदिरानगर सेक्टर-19 और वहीं के द माउंटेन सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा इंदिरानगर के द स्टाइलिश सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर, पर्पल आर्चिड सैलून एंड स्पा सेंटर शिवाजीपुरम, ब्यूटी एंड माइंड सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर में छापा डाला गया। इस दौरान गाजीपुर व इंदिरानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
आठ टीमों ने की छापेमारी, पुलिस को धमकाया
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में एसीपी महानगर योगेश कुमार, इंदिरानगर से अजय त्रिपाठी, गाजीपुर से प्रशांत मिश्रा, गुडंबा से फरीद अहमद, इंस्पेक्टर विकासनगर और महिला थाने की पुलिस समेत आठ टीमों ने छापा डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।