फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: राजभवन के पास लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद

Sun, 05 Aug 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Aug 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
police raided in house of loot and murder accused in lucknow
- फोटो : amar ujala

राजभवन के पास कैशवैन के गनमैन इंद्रमोहन की गोलियां मारकर हत्या के बाद 6.44 लाख रुपयों से भरा बैग लूटने की वारदात रायबरेली के नगदीपुर अमरनगर निवासी विनीत त्रिपाठी उर्फ विनय उर्फ बद्री ने की थी। वारदात के छठे दिन शनिवार सुबह पुलिस ने उसकी कुंडली ढूंढ निकाली। उसके बाद देर रात तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजभवन लूटकांड में पकड़ा गया मुख्य आरोपी विनीत तिवारी। परिवार के साथ रायबरेली के लालगंज में छिपा था। रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा से विनीत तिवारी को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार। विनीत तिवारी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा, बैग और लूटे गए 5 लाख रुपये बरामद हुए हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नोट अलग हैं।



 

police raided in house of loot and murder accused in lucknow
police - फोटो : amar ujala

बदमाश यहां कृष्णानगर के न्यू इंद्रपुरी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा तो पता चला कि वह सुबह ही पत्नी और बेटियों के साथ भाग गया है। उसके घर से हत्या व लूट में इस्तेमाल बाइक, कैश वैन से लूटा गया पिट्ठू बैग, जूते और पिस्टल की मैगजीन बरामद हुई है। लेकिन लूटी गई रकम नहीं मिल सकी।

police raided in house of loot and murder accused in lucknow
राजभवन लूट

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि विनीत शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ रायबरेली में हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। रायबरेली पुलिस ने हत्या के मामले में उस पर 2500 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई थी। एक टीम उसके रायबरेली स्थित घर पर भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
police raided in house of loot and murder accused in lucknow
आरोपी के घर की जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरे की फोटो मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया व जनता से उसके बारे में सूचनाएं मांगी थीं। इन सूचनाओं से ही पुलिस को लुटेरे की पहचान में सफलता मिली। इसके बाद सुबह हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा के साथ इंस्पेक्टर आनंद शाही, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय, पारा इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय, महानगर इंस्पेक्टर विकास पांडेय, सरोजनीनगर इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर, गुडंबा इंस्पेक्टर धर्मेश कुमार शाही ने लुटेरे की घर की घेराबंदी कर ली। लेकिन लुटेरा इससे पहले घर से भाग निकला।

विज्ञापन
police raided in house of loot and murder accused in lucknow
राजभवन के सामने लूट

उसकी मां राजकुमारी और उन्नाव से आई बहन पूनम पुलिस को मिल गए। पुलिस ने उन्हें बताया कि विनीत ने ही राजभवन के सामने हत्या और लूट की है तो उनके होश उड़ गए। पूनम ने कहा कि विनीत सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। उसके जाने के एक घंटे बाद पत्नी सोनी भी बेटी अराध्या व सात माह की गुड़िया को लेकर चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed