{"_id":"575849a74f1c1b70359c51d4","slug":"police-found-a-body-of-a-woman-in-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर आधा शरीर जला दिया, खौफनाक तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की हत्या कर आधा शरीर जला दिया, खौफनाक तस्वीरें
Wed, 08 Jun 2016 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Jun 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। एक युवती (22) की हत्या करने के बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। बुधवार सुबह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे अंदेपुर मोड़ के पास झाड़ियों में युवती का अधजला शव बरामद मिला है। चेहरा पूरी तरह से जल जाने से युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से एक बोतल में पेट्रोल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
2 of 5
पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर करने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस दुराचार की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है। (जांच करते पुलिसकर्मी।)
3 of 5
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में अंदेपुर गांव के मोड़ के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवती का जला शव पड़ा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एएसपी शफीक अहमद, सीओ आरपी सिंह व कोतवाल टीपी सिंह ने मौके का जायजा लिया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका है। (जानकारी होने पर आए ग्रामीण।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेट्रोल डालकर जला दिया गया चेहरा
पुलिस की मानें तो मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद कार से यहां पर शव लाकर फेंके जाने व इसके बाद पेट्रोल डालकर शव जलाया गया है। युवती के शव के पास एक बोतल मिली है जिसमें पेट्रोल बरामद हुआ है। युवती का चेहरा व पेट तक शरीर का आधा हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
अपहरण, दुराचार कर हत्या होने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस अभी दुराचार की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद दुराचार समेत अन्य बातों का पता लगने की बात पुलिस कह रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।