{"_id":"5b2bc9284f1c1baf6e8b9626","slug":"loot-with-bride-and-groom-in-sitapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूल्हा-दुल्हन के साथ रास्ते में हुई ऐसी वारदात कि शादी के बाद घर के बजाय सीधे पहुंचे थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूल्हा-दुल्हन के साथ रास्ते में हुई ऐसी वारदात कि शादी के बाद घर के बजाय सीधे पहुंचे थाने
Thu, 21 Jun 2018 09:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Updated Thu, 21 Jun 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह कुछ दबंगों ने दूल्हा-दुल्हन की कार रोककर लूटपाट की। आरोपियों ने दुल्हन के जेवर लूट लिये। विरोध करने पर दूल्हा-दुल्हन समेत कार में मौजूद सभी लोगों के साथ मारपीट की है। आरोप दूल्हे के बहनोई पर लगा है। जहां दूल्हा-दुल्हन को अपने घर जाना था, वहीं दोनों को थाने पहुंचना पड़ा।
थाना क्षेत्र के ग्राम बरगावां निवासी रामदास के पुत्र ब्रजमोहन (22) का विवाह लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अब्बासपुर निवासी रामू की पुत्री कन्यावती (18) से तय था। बुधवार को ब्रजमोहन बारात लेकर अब्बासपुर गया था। वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दूल्हा-दुल्हन कार से वापस घर के लिए चल दिए।
2 of 4
दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : amar ujala
रास्ते में ग्राम महतनिया के निकट चार बाइकों पर सवार सात लोगों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। इससे पहले कि दूल्हा-दुल्हन कुछ समझ पाते, बाइक सवारों ने कार चालक को धमकाते हुए कार का गेट खुलवा लिया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया।
3 of 4
दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि बाइक सवारों ने दुल्हन के शरीर पर मौजूद सोने-चांदी के जेवरों को लूटना शुरू कर दिया। जब दूल्हे ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने कार में दूल्हा-दुल्हन के साथ दूल्हे के बहनोई मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरावां निवासी अनिल कुमार, दूल्हे के भाई छविनाथ व कार चालक प्रदीप सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद 10 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर लूटकर बदमाश निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
घटना के संबंध में दूल्हे के भाई छविनाथ ने अपने बहनोई समेत तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। देर शाम खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।