फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरात पहुंचते ही दबंगों ने किया हमला: प्रधान ने अपने साथियों सहित मचाया तांडव, बरातियों व घरातियों को पीटा, मंडप भी तोड़ डाला

Mon, 16 May 2022 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 May 2022 05:10 PM IST
विज्ञापन
an attack on a barat in nagwamau in Bakshi ka talab in in Lucknow.
शादी समारोह में मारपीट व तोड़फोड़ के बाद दूल्हा-दुल्हन शिकायत करने थाने पहुंचे। - फोटो : amar ujala

नगवामऊ कला गांव में एक शादी समारोह में जमकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप है। आरोप है कि प्रधान के सहयोगियों ने जहां शराब के नशे में बरातियों पर हमला बोल दिया, वहीं शादी का मंडप भी तोड़ दिया। वारदात में वर-वधू पक्ष के सात से आठ लोग घायल हो गए।



आरोप है कि रविवार सुबह विदाई के बाद वापस जा रही बरात पर प्रधान व उसके समर्थकों ने लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दिया। दूल्हा व दुल्हन के साथ परिजनों को भी पीटा। वारदात के बाद शादी के जोड़े में ही दूल्हा व दुल्हन अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे। वहां लिखित शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

बीकेटी के नगवामऊ कला गांव के रहने वाले गया प्रसाद के मुताबिक, शनिवार रात अचरामऊ गांव से बेटी पूनम की बरात आई थी। बरात गांव पहुंचते ही दबंगों ने बरात पर हमला कर दिया जिसमें ग्राम प्रधान प्रहलाद, गया, आकाश, अमन, करन और गुडडू ने मिलकर बरातियों और घरातियों को पीटा और शादी के मंडप में तोड़ दिया।

an attack on a barat in nagwamau in Bakshi ka talab in in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इस घटना में शिवा, अवधेश, बरातीलाल, मुकुल महादेव प्रसाद चोटिल हो गए। देर रात गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन सुबह जब दूल्हा सचिन, दुल्हन पूनम को विदा कराकर अचरामऊ जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच नगवामऊ कला गांव के बाहर दोबारा ग्राम प्रधान प्रहलाद ने अपने शराबी साथियों के साथ मिलकर दुल्हन की कार को रोक लिया। इस कार में बैठे दूल्हा सचिन और उसके साथ आई महिलाओं की पिटाई कर दी।

an attack on a barat in nagwamau in Bakshi ka talab in in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

दुल्हन पूनम के मुताबिक, कार पर हमला करने वालों के हाथ में डंडे, चेन, वायर थे जिससे उन्होंने दूल्हे और उसकी पिटाई की है। दुल्हन का आरोप है कि आरोपियों ने रातभर शराब पीकर हंगामा किया और बरातियों को पीटा। शादी का मंडप और सामान तोड़ दिया। दुल्हन के पिता गयाप्रसाद का आरोप है कि पूरा परिवार प्रधान के आतंक से सहमा हुआ है। वह लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
an attack on a barat in nagwamau in Bakshi ka talab in in Lucknow.
दूल्हे के साथी व उसके परिजन। - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक बीकेटी अरविंद कुमार राणा के मुताबिक, प्रधान व दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच में पुराना विवाद है। रात में कुछ लोगों ने शराब पीकर बरात में हंगामा किया था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वाले प्रधान के करीबी हैं। वहीं प्रधान ने भी दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
an attack on a barat in nagwamau in Bakshi ka talab in in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

मनरेगा मजदूरों को गोली मारने की दी थी धमकी
गत 10 मई को ग्राम प्रधान प्रहलाद ने मनरेगा मजदूरों को धमकी देते हुए कहा था कि मजदूरी मांगने आए तो गोली मार दूंगा। प्रधान के विरोध में दर्जनभर मनरेगा मजदूर डलिया और फावड़ा सहित पैदल ही बख्शी का तालाब विकासखंड कार्यालय पहुंच गए थे। बीडीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर इसकी शिकायत की। लेकिन अफसरों ने इन मजदूरों की परेशानी को नजरअंदाज कर दिया। इसके चार दिन बाद एक बार फिर ग्राम प्रधान पर दबंगई कर मारपीट का आरोप लगा है। मामले में सीओ नवीना शुक्ला ने कहा कि गयाप्रसाद की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed