{"_id":"5bfe6ba1bdec2241a533b1f7","slug":"about-four-lakh-rupees-and-jewellery-theft-from-marriage-function-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दावत-ए-वलीमा में सूट-बूट पहनकर पहुंचा चोर, लाखों के माल पर ऐसे किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दावत-ए-वलीमा में सूट-बूट पहनकर पहुंचा चोर, लाखों के माल पर ऐसे किया हाथ साफ
Wed, 28 Nov 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Nov 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चोरी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में हजरतगंज के बलरामपुर गार्डन में सोमवार रात एक बिल्डर के भतीजे का दावत-ए-वलीमा चल रहा था। देर रात को परिवारीजन फोटोग्राफी करा रहे थे। इसी बीच दो युवक स्टेज के पास पहुंचे और वहां रखा बैग साफ कर दिया।
2 of 5
चोरी
- फोटो : amar ujala
बैग में तोहफे में मिली नकदी और जेवरात सहित कई कीमती सामान थे। बैग लेकर दोनों सूट-बूट वाले चोर वहां से फरार हो गए। देर रात बिल्डर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं चोरों की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
3 of 5
डेमो
वजीरगंज के रकाबगंज गौसनगर निवासी बिल्डर मो. अकील के भतीजे शारिक अनीस का निकाह रविवार को हुआ था। सोमवार रात हजरतगंज स्थित बलरामपुर गार्डन में दावत-ए-वलीमा था। अकील के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे वह परिवार के साथ फोटोग्राफी करवा रहे थे। इस दौरान नवदंपति को मिले तोहफे व कैश स्टेज के पास सोफे पर रखे सफेद बैग में रखे थे। फोटोग्राफी कराकर परिवारीजन स्टेज से उतरे तो बैग गायब था। अकील के मुताबिक, बैग में करीब चार लाख रुपये, आठ सोने की अंगूठी, दो चेन, झुमका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चोरी
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधा रमण सिंह के मुताबिक, शादी समारोह की वीडियोग्राफी खंगाली गई तो वीडियो में एक सूट-बूट वाला युवक सफेद बैग अपने कोट से छिपाकर ले जाते दिखा। वीडियो में साफ दिखा कि जब परिवारीजन स्टेज पर फोटोग्राफी करा रहे थे, उसी वक्त वह स्टेज के करीब रखे सोफे के पास पहुंचा। पहले उसने चालाकी से अपना कोट बैग पर डाल दिया।
विज्ञापन
5 of 5
चोरी
- फोटो : amar ujala
कुछ देर तक लोगों पर नजर रखी। इसके बाद कोट उठाने के दौरान बैग भी साफ कर दिया। फुटेज में चोर की तस्वीर साफ दिख रही है कि वह कोट में छिपाकर बैग ले जा रहा है। फुटेज के आधार पर चोर और सहयोगी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।