फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः लिव इन में था तो क्यों कर दिया गर्लफ्रेंड का कत्ल, सुसाइड नोट में उठा बड़ा सवाल

Tue, 27 Nov 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
live in boyfriend first kill girl then commits suicide in delhi chhatarpur suicide note is confusing
murder and suicide in delhi - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी दिल्ली के महरौली थानाक्षेत्र के छतरपुर स्थित एक घर से पुलिस को युवक-युवती के शव मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवती की गला काटकर हत्या करने के बाद युवक के फांसी लगाने की आशंका जताई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिससे ये सवाल उठ रहे हैं कि अगर दोनों लिव इन में रह रहे थे तो आखिर युवक ने युवती की हत्या क्यों की...

live in boyfriend first kill girl then commits suicide in delhi chhatarpur suicide note is confusing
murder and suicide in delhi - फोटो : अमर उजाला

दोनों पिछले कुछ महीनों से सुमन कॉलोनी एक्सटेंशन में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक जिस मकान में रह रहे थे, उसकी पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया कि उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

live in boyfriend first kill girl then commits suicide in delhi chhatarpur suicide note is confusing
delhi police

शुरुआती जांच में पुलिस कह रही है कि दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इस मामले में किसी तीसरे की संलिप्तता नहीं दिखती है। जब खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पहली मंजिल पर रहने वाली महिला को अनहोनी की आशंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के तत्काल बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
live in boyfriend first kill girl then commits suicide in delhi chhatarpur suicide note is confusing
Delhi police

किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर जब पुलिस अंदर पहुंची तो देखा कि युवती मृत पड़ी थी और उसका गला कटा था जिसमें से खून निकल रहा था, जबकि युवक का शव फंदे से लटका था। युवकी की पहचान अविषेक मंडल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
live in boyfriend first kill girl then commits suicide in delhi chhatarpur suicide note is confusing
good work by delhi police

वहां से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था- 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमने मुझे निराश किया अब मैं अपनी जान दे रहा हूं।' इस सुसाइड नोट से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर वह युवती से निराश क्यों था। क्या युवती और उसके बीच में कोई और आ गया था या उसकी कोई बात उसे अच्छी नहीं। या फिर दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और युवक को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। डीसीपी साउथ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed