लखनऊ के चिनहट के लौलाई स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। उसके मुंह व नाक से खून निकला था और गर्दन पर खरोंच के निशान मिले हैं। छानबीन में कांशीराम कॉलोनी की छत पर ही हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। मृतक की मां व भाई ने भी कॉलोनी की ही एक युवती व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
मां इंतजार करती रही, छत पर हो गया बेटे का कत्ल, पुलिस को गर्लफ्रेंड पर शक, ये मिले सबूत, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह आठ बजे ऊषा की कॉलोनी की चौथी मंजिल पर रहने वाले युवक ने संजय को उसी के घर की दहलीज पर दीवार से सहारे बैठे देखा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर उसने ऊषा के गेट पर दस्तक देकर इसकी जानकारी दी। ऊषा व अजय ने जैसे ही संजय को हिलाया तो वह एक तरफ लुढ़क गया। उसकी मौत हो चुकी थी। अजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी प्रवीण मालिक व इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन में पाया कि संजय के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। जबकि गले पर खरोंच के निशान थे।
दोपहर में मां को दिए थे तीन हजार रुपये
ऊषा ने पुलिस को बताया कि संजय को दो दिन पहले वेतन मिला था। मंगलवार दोपहर वह दुकान पर आया था और खर्च के लिए उसे तीन हजार रुपये दे गया था। संजय कभी सुबह 10 से शाम छह बजे तक तो कभी दोपहर एक बजे से रात 09:30 बजे की शिफ्ट में काम करता था।
मोबाइल में मिली युवती की फोटो
पुलिस को संजय की जेब से उसका मोबाइल मिला। मोबाइल में उसी की कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक युवती, उसकी मां, शादीशुदा बहन व भांजे की फोटो मिली हैं। संजय ने मंगलवार रात 12:30 बजे आखिरी बार इसी युवती को कॉल कर बातचीत की थी। ऊषा व अजय का कहना है कि संजय का इस युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
इसको लेकर दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी भी होती थी। ऊषा व अजय ने इसी युवती व उसके परिवार पर संजय की हत्या का आरोप लगाया है। अजय का कहना है कि युवती की किसी और युवक से भी नजदीकी थी। इसके चलते वो संजय को उससे मिलने से मना करता था। इसके बावजूद संजय चोरी छिपे युवती से मिलता था।
छत पर मिले खून के धब्बे, शराब की बोतल
एसीपी प्रवीण मालिक का कहना है कि संजय के मुंह व नाक से खून निकला था और गले में खरोंच के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि मौत से पहले उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। पुलिस ने शव मिलने के स्थान पर छानबीन की। इसके बाद कॉलोनी की छत पर जाकर छानबीन की तो वहां खून के धब्बे मिले। इसे पानी से धोने का भी प्रयास किया गया था।
धूप से पानी तो सूख गया मगर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे थे। इसके अलावा शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, चिप्स के दो पैकेट और किसी युवती का बाल भी मिला है। जीने के पास भी दो खाली क्वार्टर पड़े मिले हैं। एफएसएल टीम बुलाकर पुलिस ने फोटोग्राफी कराने के साथ ही सभी साक्ष्य एकत्र किए हैं।