फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां इंतजार करती रही, छत पर हो गया बेटे का कत्ल, पुलिस को गर्लफ्रेंड पर शक, ये मिले सबूत, तस्वीरें

Thu, 18 Mar 2021 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Mar 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
A man murdered in chinhat area in Lucknow.
मृतक युवक व जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के चिनहट के लौलाई स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। उसके मुंह व नाक से खून निकला था और गर्दन पर खरोंच के निशान मिले हैं। छानबीन में कांशीराम कॉलोनी की छत पर ही हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। मृतक की मां व भाई ने भी कॉलोनी की ही एक युवती व उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।



मूल रूप से हड़हा, थाना अचलगंज, जिला उन्नाव की रहने वाली ऊषा चिनहट के लौलाई स्थित चार मंजिला कांशीराम कॉलोनी के भूतल पर परिवार के साथ किराए पर रहती हैं। उसके दो पुत्र अजय (26), संजय (23) और बेटी स्वाति (18) हैं। जबकि पति अनूप कुमार की एक साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। ऊषा और उसका बेटा अजय चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। जबकि संजय सिनेपॉलिसी मॉल में नौकरी करता था।

अजय का कहना है कि मंगलवार सुबह 10 बजे संजय काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन वह टिफिन नहीं ले गया था। कुछ देर बाद ऊषा व अजय ठेला लेकर चले गए। मां-बेटा रात 10 बजे घर लौटे तो पता चला कि संजय अभी तक नहीं आया है। संजय को लौटने में अक्सर देर हो जाती थी। इस वजह से ऊषा मेन गेट खोलकर सो गई।

A man murdered in chinhat area in Lucknow.
जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह आठ बजे ऊषा की कॉलोनी की चौथी मंजिल पर रहने वाले युवक ने संजय को उसी के घर की दहलीज पर दीवार से सहारे बैठे देखा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर उसने ऊषा के गेट पर दस्तक देकर इसकी जानकारी दी। ऊषा व अजय ने जैसे ही संजय को हिलाया तो वह एक तरफ लुढ़क गया। उसकी मौत हो चुकी थी। अजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी प्रवीण मालिक व इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन में पाया कि संजय के मुंह व नाक से खून निकल रहा था। जबकि गले पर खरोंच के निशान थे।

A man murdered in chinhat area in Lucknow.
युवक की हत्या के बाद मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में मां को दिए थे तीन हजार रुपये
ऊषा ने पुलिस को बताया कि संजय को दो दिन पहले वेतन मिला था। मंगलवार दोपहर वह दुकान पर आया था और खर्च के लिए उसे तीन हजार रुपये दे गया था। संजय कभी सुबह 10 से शाम छह बजे तक तो कभी दोपहर एक बजे से रात 09:30 बजे की शिफ्ट में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A man murdered in chinhat area in Lucknow.
पुलिस को घर की छत पर मिले सबूत। - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल में मिली युवती की फोटो
पुलिस को संजय की जेब से उसका मोबाइल मिला। मोबाइल में उसी की कॉलोनी में दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक युवती, उसकी मां, शादीशुदा बहन व भांजे की फोटो मिली हैं। संजय ने मंगलवार रात 12:30 बजे आखिरी बार इसी युवती को कॉल कर बातचीत की थी। ऊषा व अजय का कहना है कि संजय का इस युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

इसको लेकर दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी भी होती थी। ऊषा व अजय ने इसी युवती व उसके परिवार पर संजय की हत्या का आरोप लगाया है। अजय का कहना है कि युवती की किसी और युवक से भी नजदीकी थी। इसके चलते वो संजय को उससे मिलने से मना करता था। इसके बावजूद संजय चोरी छिपे युवती से मिलता था।

विज्ञापन
A man murdered in chinhat area in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

छत पर मिले खून के धब्बे, शराब की बोतल
एसीपी प्रवीण मालिक का कहना है कि संजय के मुंह व नाक से खून निकला था और गले में खरोंच के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि मौत से पहले उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। पुलिस ने शव मिलने के स्थान पर छानबीन की। इसके बाद कॉलोनी की छत पर जाकर छानबीन की तो वहां खून के धब्बे मिले। इसे पानी से धोने का भी प्रयास किया गया था।

धूप से पानी तो सूख गया मगर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे थे। इसके अलावा शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, चिप्स के दो पैकेट और किसी युवती का बाल भी मिला है। जीने के पास भी दो खाली क्वार्टर पड़े मिले हैं। एफएसएल टीम बुलाकर पुलिस ने फोटोग्राफी कराने के साथ ही सभी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed