{"_id":"67af6d33d91a32ae8b0a7871","slug":"cricket-legend-brett-lee-reached-vedam-world-school-2025-02-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brett Lee: लखनऊ में नई स्पोर्ट्स फैसिलिटी की शुरुआत, ब्रेट ली ने वेदम वर्ल्ड स्कूल में किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Brett Lee: लखनऊ में नई स्पोर्ट्स फैसिलिटी की शुरुआत, ब्रेट ली ने वेदम वर्ल्ड स्कूल में किया उद्घाटन
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 14 Feb 2025 09:50 PM IST
सार
ब्रेट ली ने वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद तमाम युवाओं को भी प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों और युवाओं से हिंदी में बात की। किक्रेट लेजेंड को हिंदी में बात करते सुन बच्चे आनंदित हो गए। ब्रेट ली ने बच्चों और युवाओं से खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और विकास को लेकर बात की।
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट लेजेंड ब्रेट ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वेदम वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को बच्चों का उत्साह तब सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट लेजेंड ब्रेट ली उनके स्कूल परिसर में पहुंचे। ब्रेट ली टेनिस क्रिकेट लीग 'गैलेंट एलएलसी टेन 10' के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। वेदम वर्ल्ड स्कूल इस क्रिकेट लीग में नॉलेज पार्टनर है। ब्रेट ली ने स्कूल परिसर में पहुंचकर स्पोर्ट्स फैसिलिटी का उद्घाटन किया।
2 of 6
क्रिकेट लेजेंड ब्रेट ली पहुंचे वेदम वर्ल्ड स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों और युवाओं से रूबरू हुए ब्रेट ली
ब्रेट ली ने वेदम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद तमाम युवाओं को भी प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों और युवाओं से हिंदी में बात की। किक्रेट लेजेंड को हिंदी में बात करते सुन बच्चे आनंदित हो गए। ब्रेट ली ने बच्चों और युवाओं से खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और विकास को लेकर बात की। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे बच्चे खेल के जरिए अनुशासन और मेहनत के महत्व को सीख सकते हैं और अपनी लगन से सपनों को साकार कर सकते हैं। बच्चों ने इस मौके पर क्रिकेट से जुड़े कुछ सवाल भी ब्रेट ली से किए।
3 of 6
क्रिकेट लेजेंड ब्रेट ली पहुंचे वेदम वर्ल्ड स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स फैसिलिटी के उद्घाटन के जरिए नई शुरुआत
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन ने वेदम वर्ल्ड स्कूल में वैश्विक शैक्षणिक मानकों के साथ भारतीय संस्कृति को लेकर दी जा रही शिक्षा के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने यह भी बताया कि वेदम वर्ल्ड स्कूल की इस स्पोर्ट्स फैसिलिटी के जरिए लखनऊ में विश्व स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ खेल की उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक नया मील का पत्थर स्थापित होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वेदम वर्ल्ड स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
वेदम वर्ल्ड स्कूल के लखनऊ में अब दो कैंपस
वेदम वर्ल्ड स्कूल के लखनऊ में अब दो कैंपस हैं। एक कैंपस अयोध्या जी रोड पर स्थित है, जबकि दूसरा कैंपस सीतापुर रोड पर है। नए कैंपस में भी छात्रावास और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स फैसिलिटी जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
विज्ञापन
5 of 6
क्रिकेट लेजेंड ब्रेट ली पहुंचे वेदम वर्ल्ड स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी टेक कंपनियों और शीर्ष संस्थानों के प्रतिनिधि भी आएंगे
इस मौके पर स्कूल ने एलान किया कि आईआईएम और आईआईटी जैसे शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों और गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी शीर्ष टेक कंपनियों के प्रतिनिधि भी जल्द ही स्कूल के छात्रों और अभिभावकों से मिलने आएंगे। इससे स्कूल के नवोन्मेषी पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने और भविष्य के शैक्षिणिक रुझानों को जानने का अवसर मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।