{"_id":"5f22a9f3791747310d7ecbd8","slug":"cost-of-gold-silver-and-diamond-s-rakhis-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार गुलजार, यहां देखें- राखियों की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार गुलजार, यहां देखें- राखियों की कीमत
Thu, 30 Jul 2020 04:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jul 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारे तीज-त्यौहार एक तरफ, रक्षाबंधन एक तरफ। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ये पर्व तीन अगस्त को मनाया जाएगा। फल-फूल, मिठाइयां हो न हों, राखियों के बिना काम नहीं चल सकता। हालांकि इस बार महामारी का असर बाजार पर है। ऑनलाइन खरीदारी ज्यादा हो रही है, लेकिन हर बार की तरह सराफा कारोबारियों ने चांदी-सोने की राखियां भी तैयार करवाई हैं। पिछली बार से संख्या कम है, लेकिन मांग है।
- फोटो : amar ujala
एक से चार लाख रुपये में हीरे की राखी
सराफा कारोबारी स्मृति जैन और आदिश जैन ने बताया की 300 रुपये से लेकर चार लाख रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें हीरे की राखी की कीमत एक लाख से चार लाख रुपये के बीच है। इसे सिर्फ ऑर्डर पर तैयार किया जा रहा है। चार लाख रुपये वाली राखी एक ग्राहक ने बुक करवाई है।

राखी
- फोटो : amar ujala
वहीं, चांदी की राखियं 300 रुपये से 3000 रुपये तक की कीमत में हैं। इसी तरह सोने की राखियों का क्रेज सबसे अधिक है। हालांकि सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन निवेश का सबसे अच्छा जरिया आज भी यही है, इसीलिए लोग इसे किसी न किसी बहाने खरीदते रहते हैं। सोने की राखियां 30 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गिफ्ट में देने को हीरे वाली घड़ी की मांग
सराफा कारोबारी शालिनी अग्रवाल कहती हैं कि बहनों के लिए भी हीरे की घड़ी मौजूद है। कीमत चार लाख रुपये के करीब है। इसी तरह से इस बार चांदी के पूजा थाल भी काफी पसंद किए जा रहे हैं, इसमें चांदी के नारियल, रोली-चंदन, केसर की कटोरियां और गिलास का सेट है। शालिनी कहती हैं कि सोने-चांदी की राखियों के चुनिंदा कस्टमर होते हैं, लेकिन खरीदी जरूर जाती हैं। इन राखियों की बात ही कुछ अलग है।

चांदी के लड्डू, काजू और बर्फी से सजाएं थाल
स्मृति बताती हैं कि इस बार बहनें पूजा थाल सजाने और गिफ्ट में भाइयों को देने के लिए चांदी के लड्डू, काजू व बर्फी का गिफ्ट सेट बहुत पसंद कर रही हैं। सबसे ज्यादा लड्डू की बुकिंग हुई। स्मृति ने बताया कि ये दिखने में बहुत सुंदर नजर आते हैं। इसीलिए ये स्पेशल आइटम तैयार कराया गया है। इनकी कीमत 9000 रुपये से शुरू होकर 22 हजार रुपये तक है।