फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, ऐसे आकार ले रहा लखनऊ मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट, हर रोज बिछाई जा रही 22 मीटर पटरी

Thu, 23 Nov 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
construction of underground route of Lucknow metro.
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

लखनऊ मेट्रो भूमिगत रूट का काम तेजी से पूरा करने के लिए काम कर रहा है। इसके लिए रोजाना 22 मीटर तक पटरी बिछाई जा रही है। 10 दिन में 217 मीटर पटरी अब तक बिछाई जा चुकी है। 12 नवंबर से काम शुरू किया गया है। अप लाइन में 812 मीटर लंबाई में पटरी बिछाई जानी है।

construction of underground route of Lucknow metro.

ऐसे बिछाई जाती है पटरी
एलएमआरसी के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मास स्प्रिंग सिस्टम का इस्तेमाल मेट्रो में किया जा रहा है। ट्रैक बिछाने का काम काफी जटिल होता है। यह ध्यान रखना होता है कि ट्रेन के आने-जाने के समय कंपन व ध्वनि को कम किया जा सके। सबसे पहले एक स्प्रिंगनुमा शीट बिछाई जाती है। इसके ऊपर ट्रैकबेड बनाया जाता है, जो कंक्रीट का होता है। फिर इसके ऊपर स्टील की पटरी बिछाई जाती है।

construction of underground route of Lucknow metro.

तीन जगह तीव्र घुमाव बने चुनौती
मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि सचिवालय से हजरतगंज के बीच तीन जगह पर तीव्र घुमाव हैं। इन घुमाव के लिए पटरियों को ढालना और उनको सुरंग के अंदर ले जाना एक बड़ी चुनौती है। यह चुनौती डाउन लाइन में भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
construction of underground route of Lucknow metro.

पूरे 3.5 किमी में कुल 10 तीव्र घुमाव हैं। सचिवालय से हजरतगंज के बीच तीन घुमाव को चुनौती इसलिए माना जा रहा है। अगर टीम ने इस चुनौती को पूरा कर लिया। ऐसे में बाकी सात के लिए टीम के पास अनुभव हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed