मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर यूपी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा घेरने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। ये प्रदर्शन केंद्र सरकार के घोषणापत्र में किए गए वादों को न पूरा करने के विरोध में था। देखें तस्वीरें...
मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पूरे देशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया साथ ही मोदी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताते हुए मोदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
प्रदर्शनकारी साथ में पोस्टर लिए थे जिनमें लिखा था जवाब दो हिसाब दो। इन पोस्टरों में महंगाई, किसानों की आत्महत्या, शहीद जवानों जैसे मुद्दे उठाए गए थे।
पोस्टरों में लिखा था कि सरकार किसान विरोधी है साथ ही जवानों की मौत पर सवाल उठाया गया था कि कहां है 56 इंच का सीना।
लखनऊ में विधानसभा घेरने जाते प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने माल एवेन्यू के पास ही बेरीकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की।