फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी की सख्ती के बाद स्मार्ट सिटी पर शुरू हुआ काम, ये है प्लान

Wed, 20 Jun 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Jun 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi strictly instructed to work on Smart City
सीएम योगी - फोटो : डेमो
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नाराजगी के बाद स्मार्ट सिटी योजना का काम शुरू हो गया है। शहर के अलग-अलग विभागों की जनसुविधाओं के लिए एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर बनाने को लेकर टेंडर पास कर कंपनी का चयन कर लिया गया है।
CM Yogi strictly instructed to work on Smart City
- फोटो : डेमो
इसी तरह वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए भी कंपनी तय हो गई है और बलरामपुर व डफरिन अस्पताल से इसकी शुरुआत हो रही है। स्मार्ट सिटी योजना में एक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम लालबाग में नगर निगम मुख्यालय के पास वाली बिल्डिंग में बनाया जाएगा। यहां से ट्रैफिक, पुलिस, सिटी ट्रांसपोर्ट, स्ट्रीट लाइटिंग, वाटर सप्लाई, कचरा प्रबंधन, जनसुविधा केंद्र व वायु और ध्वनि प्रदूषण से जुड़ी सभी विभागों पर नियंत्रण रखा जाएगा और वहां से उनको निर्देश जारी किए जाएंगे। 
CM Yogi strictly instructed to work on Smart City
डेमो - फोटो : डेमो
इस प्रस्ताव को लेकर यह कहा गया था कि शहरवासियाें को एक ऐसा कंट्रोल रूम दिया जाए जहां पर जनसुविधा और सुरक्षा से जुड़ी शिकायत के लिए संपर्क कर सकें। उनको हर शिकायत और सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों के कंट्रोल रूम में संपर्क न करना पड़े। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi strictly instructed to work on Smart City
सीएम योगी - फोटो : डेमो
काम शुरू न होने पर नाराज हुए थे सीएम
बीते माह स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई थी कि 374 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। इसके बाद मंडलायुक्त की ओर से भी कड़ा पत्र जारी किया गया था। जिसमें 15 दिन में योजना की प्रगति करने को लेकर कड़े निर्देश दिए गए थे। अब स्मार्ट सिटी योजना के दो प्रोजेक्ट शुरू होने वाले हैं।
विज्ञापन
CM Yogi strictly instructed to work on Smart City
- फोटो : डेमो
बनेगा पहला वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक एसके जैन ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में पहला वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बलरामपुर अस्पताल और उसके पास डफरिन चिकित्सालय में बनाया जाएगा। इस पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है। जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed