{"_id":"5d010c28bdec22073e1192fb","slug":"cm-yogi-adityanath-strict-in-law-and-order-review-meeting-officials-submit-mobiles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में दिखी सीएम की सख्ती, बैठक के बाहर जमा कराए अधिकारियों के मोबाइल फोन, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में दिखी सीएम की सख्ती, बैठक के बाहर जमा कराए अधिकारियों के मोबाइल फोन, तस्वीरें
Wed, 12 Jun 2019 08:40 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में अनोखा नजारा दिखा। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शामिल होने से पहले सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए। अधिकारियों को मोबाइल फोन पर अपने नाम की स्लिप लगा मीटिंग हॉल के बाहर जमा कराना पड़ा।
बैठक के बाहर जमा मोबाइल फोन
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री द्वारा बरती जा रही सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इससे पहले शासन स्तर की किसी भी बैठक में ऐसा नहीं किया गया। सीएम ने एक सप्ताह पहले ही ज्ञापन जारी करके मंत्रियों और अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि लोक भवन में बैठक के दौरान मोबाइल वर्जित रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि जनता से बेहतर संवाद बनाए ताकि संवेदनहीनता और संवादहीनता की स्थिति पैदा न हो। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्य सचिव अनूपचंद्र पाण्डेय, डीजीपी ओपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में शामिल अधिकारी
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में आए सभी जिले के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया है कि वे सुबह 9 से 10 बजे तक जनता से जरूर मिलें। क्योंकि जनता के बीच जाकर ही अधिकारियों को वास्तविकता का पता चल सकेगा। इसके साथ ही डीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एसओ और अन्य अफसर अपने कार्यस्थल पर ही रात में रुकें औऱ लोगों से संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वह हर रोज निरीक्षण करने के लिए विद्यालयों, अस्पतालों व अलग-अलग ब्लॉक में जाएं और लोगों की शिकायतें सुनें। उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मी छोटे दिखने वाले अपराधों के प्रति भी संवेदनशील होकर काम करें।