फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के सख्त तेवर: धार्मिक यात्राओं में की ऐसी हरकत तो होगी कड़ी कार्रवाई, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Tue, 19 Jul 2022 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that do not allow weapons to be displayed in religious journeys and processions like kanwar yatra and sawan
कांवड़ यात्रा 2022, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के महीने में धार्मिक यात्राओं और जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूसों में सिर्फ परंपरागत वाद्य यंत्रों को ही बजाने की अनुमति दें। उन्होंने सड़कों पर आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजनों को भी अनुमति न देने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुगम रखने के लिए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करने वाले शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कांवड़ियों के रात्रि विश्राम वाले स्थानों के आसपास कड़ी सुरक्षा और जनसुविधा के पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने पुलिस बल को पैदल गश्त करने और पीआरवी 112 को हमेशा सक्रिय रखने को भी कहा है।


 

CM Yogi Adityanath said that do not allow weapons to be displayed in religious journeys and processions like kanwar yatra and sawan
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सोमवार को प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, एडीजी जोन, आईजी, डीएम, एसपी समेत सभी जिला स्तरीय प्रशासनिक, पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा के दौरान दिए हैं। आईजीआरएस पोर्टल व जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, कांवड यात्रा और स्वतंत्रता सप्ताह के आयोजन के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस, जनता दर्शन और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निर्धारण के आधार थाना तहसील व जिला स्तर की रैंकिंग के अनुसार अधिकारियों को कार्यप्रणाली को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।


 
CM Yogi Adityanath said that do not allow weapons to be displayed in religious journeys and processions like kanwar yatra and sawan
kanwar yatra - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग दो वर्ष के बाद कांवड़ यात्रा आयोजित हो रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं का उत्साहित होना स्वाभाविक है। बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए आएंगे। इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने सभी कांवड संघो का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब के डीएम और एसपी को खुद मौके पर पहुंचने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर स्कीम लागू करके चौकसी का पुख्ता इतंजाम करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that do not allow weapons to be displayed in religious journeys and processions like kanwar yatra and sawan
kanwar yatra - फोटो : अमर उजाला

शरारतपूर्ण बयान देने वालों के साथ कड़ाई से पेश आने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। मुख्यमंत्री ने थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संवाद बनाए रखने पर जोर देते हुए मीडिया से भी सहयोग लेने को कहा है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that do not allow weapons to be displayed in religious journeys and processions like kanwar yatra and sawan
kanwar yatra - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह-जगह हेल्थ पोस्ट और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने केसाथ ही प्राथमिक चिकित्सा और पेयजल आदि की व्यवस्था रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केदौरान गाजियाबाद-हरिद्वार मार्ग सर्वाधिक व्यस्त रहता है और दूसरे राज्यों के श्रद्धालु भी आते हैं। इसलिए सीमावर्ती राज्यों से भी संवाद बनाए रखें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed