फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Obstruction in landing of Rahul Gandhi's plane; landed on second attempt

Lucknow News: राहुल गांधी के विमान की लैंडिंग में बाधा, दूसरे प्रयास में उतरा

Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Obstruction in landing of Rahul Gandhi's plane; landed on second attempt
लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली से लखनऊ आ रहे एअर इंडिया के विमान को हवा के अधिक दबाव के कारण लैंडिंग में बाधा का सामना करना पड़ा। पायलट के दूसरे प्रयास में विमान चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतर सका। इस दौरान करीब 10 मिनट तक विमान हवा में चक्कर काटता रहा।
विज्ञापन

एअर इंडिया के विमान एआइ-1717 ने तय समय से दस मिनट की देरी से दोपहर 2:30 बजे दिल्ली से उड़ान भरी। करीब 3:45 बजे वह अमौसी एयरपोर्ट के पास पहुंचा। हवा के अधिक दबाव के कारण पायलट को रनवे पर एप्रोच अस्थिर होने का अंदेशा हुआ। वह रनवे की सेंट्रल लाइन पर विमान उतारने में असमर्थ था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास करने का फैसला करते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। इसके बाद 3:55 बजे विमान सुरक्षित उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed