फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुसाइड नोट में मार्मिक बातें लिख छात्रा ने मौत को लगा लिया गले

Wed, 16 May 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 May 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
class10th student committed suicide in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ में अलीगंज के सेक्टर के में रहने वाली हाईस्कूल छात्रा आशू सिंह (14) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
class10th student committed suicide in lucknow
डेमो
सोमवार को ही उसका परीक्षा परिणाम आया था जिसमें उसने 73.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की थी। आशू मेधावी थी और मेरिट में न आने से दुखी थी। उधर, परिवारीजनों ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आशू के पिता महेंद्र पाल सिंह मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले हैं और यहां अलीगंज में अखिलेश त्रिपाठी के मकान में रहते हैं। महेंद्र पाल भारत तिब्बत सीमा पुलिस में मुख्य आरक्षी हैं।
class10th student committed suicide in lucknow
डेमो
आशू प्ले वे स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। सोमवार को परीक्षा का परिणाम आया, जिसमें उसे प्रथम श्रेणी मिली थी। उसने पढ़ाई में बहुत मेहनत की थी और उम्मीद थी कि मेरिट लिस्ट में नाम आ जाएगा। परीक्षा परिणाम आने के बाद उसकी उम्मीदें टूट गईं। मंगलवार सुबह मां सोनी नहाने के लिए बाथरूम गई थीं जबकि भाई अभय स्कूल गया था। सोनी नहाकर निकलीं तो आशू नजर नहीं आई। वह कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
class10th student committed suicide in lucknow
- फोटो : डेमो

बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और फंदा काटकर आशू को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर आई पुलिस को आशू के हाथों लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि सुसाइड नोट में छात्रा ने मेहनत करने के बाद भी मेरिट में नाम न आ पाने से दुखी होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। हालांकि, परिवारीजन इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी नहीं कह रहे।

विज्ञापन
class10th student committed suicide in lucknow
- फोटो : डेमो
मां तुम सबके सामने डांटती हो, अकेले में प्यार करती हो
आशू ने बहुत ही मार्मिक सुसाइड नोट लिखा था। आशू ने अपनी मां को संबोधित करते हुए लिखा, ‘मां, आई लव यू। तुम सबके सामने डांटती हो और अकेले में प्यार करती हो।’ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसके इन शब्दों से लग रहा था कि वह मां के व्यवहार से खुश नहीं थी। छात्रा ने यह भी लिखा कि मां परिवार के अन्य लोगों को ज्यादा चाहती हैं और उसे कम। उसने अपने सुसाइड नोट में रिजल्ट को लेकर भी असंतोष जताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed