फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी में बछड़े के जन्म पर हुआ जश्न की आसपास हो रही चर्चा, पूर्व विधायक भी पहुंचे, तस्वीरें

Thu, 24 Jan 2019 08:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jan 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
celebration on the birth of a calf.

अमेठी के गौरीगंज के चंदईपुर गांव में बछड़े के जन्म का जश्न इस तरह मनाया गया कि आसपास ये चर्चा का विषय बन गया। बछड़ा पैदा होने के नवें दिन न सिर्फ पंडित को बुलाकर पूजा-पाठ हुआ बल्कि सैकड़ों लोगों को भोजन भी कराया गया।

celebration on the birth of a calf.

चंदईपुर निवासी विनोद सिंह उर्फ झबेले के घर 16 जनवरी को गाय ने बछड़ा जना था। बछड़ा पैदा होने के बाद विनोद सिंह के यहां न सिर्फ सोहर गान हुआ बल्कि पंडित रमापति शास्त्री को बुलाकर निकासन के लिए 24 जनवरी की तिथि तय हुई।

celebration on the birth of a calf.
निकासन की तारीख़ तय होने के बाद विनोद सिंह ने आमंत्रण पत्र छपवाकर अपने जानने वालों व आसपास के गांव वालों को बृहस्पतिवार को आयोजित निकासन और भोज में आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
celebration on the birth of a calf.
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में सुबह पंडित की मौजूदगी में पूजा-पाठ करवाया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बछड़े का निकासन हुआ।
विज्ञापन
celebration on the birth of a calf.

निकासन संस्कार समाप्त होने के बाद विनोद सिंह के घर पहुंचे लोगों को भोजन कराया गया। यह आयोजन चंदईपुर के साथ ही आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना है। कार्यक्रम में गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह भी पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed