{"_id":"5a5c74554f1c1b77268b4790","slug":"celebration-of-uttarayani-mela-2018-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में छाई पहाड़ की रंगत, उत्तरायणी मेले की धूम, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में छाई पहाड़ की रंगत, उत्तरायणी मेले की धूम, देखें तस्वीरें
Mon, 15 Jan 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोपहर बाद खिली धूप में बाजे-गाजे के साथ लखनऊ की सड़कों पर रविवार को पहाड़ों की छटा उतरी। एक किलोमीटर की शोभायात्रा संग शहर में पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी मेले का आगाज हुआ।
2 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : amar ujala
दिन में मेले का आकर्षण परंपराओं के नाम रहा तो शाम को सांस्कृतिक संध्या ने पहाड़ी छटा से गोमा के तट को गुलजार किया। सुबह से ही महानगर रामलीला मैदान में शहर के पंतनगर, कल्याणपुर, गोमती नगर, तेलीबाग, सरोजनीनगर, राजाजीपुरम, भरतनगर, कुर्मांचल नगर से समाज केलोग जुटना शुरू हुआ।
3 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : amar ujala
महानगर रामलीला मैदान में सामूहिक खिचड़ी भोग के बाद शंख वादन के बीच कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में यात्रा रवाना हुई। महानगर रामलीला मैदान, गोल मार्केट चौराहा, बादशाहनगर चौराहा, निशातगंज ओवरब्रिज, बीरबल साहनी मार्ग होते हुये गोमती तट स्थित मेला स्थल पं. गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : amar ujala
कई जगह यात्रा पर फूलों की बारिश भी हुई। तुरही, ढोल, ढमाऊ, रणसिंघा वादन यंत्रों ने आकर्षण चुराया। सेना के बैंड समेत गोमती नगर से आई नन्दा राजजात यात्रा की झांकी भी संग चली। छोलिया दल के नृत्य के साथ पर्वतीय समाज की सैकड़ों महिलाएं उत्तराखंड की रंगोली पिछौड़ा एवं आभूषण संग गान करती हुई चलीं। ं
विज्ञापन
5 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : amar ujala
200 से अधिक युवा विशेष वर्दी में पूरी शोभा यात्रा की व्यवस्था एवं सुरक्षा करते चले। तीन घंटे बाद यात्रा मेले तक पहुंची। मेला स्थल द्वार पर उत्तराखण्ड केे शगुन आंखर के महिलाओं द्वारा गायन से शोभा यात्रा का स्वागत हुआ। आठ कुमाऊँ रेजीमेन्ट के बैंड ने मोहक पर्वतीय धुनें सुनाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।