फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI ने शुरू की IAS अनुराग की मौत की जांच, कोतवाली से हासिल किए अहम दस्तावेज

Sat, 17 Jun 2017 09:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jun 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
 CBI in hazratganj police station to probe IAS anurag death.

आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने शनिवार शाम हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही से एफआईआर और पोस्टमार्टम की कॉपी व आर्यन रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए ले ली। डिप्टी एसपी सुनील सिंह के नेतृत्व में आई चार सदस्यीय टीम करीब दो घंटे तक कोतवाली में रुकी।

 CBI in hazratganj police station to probe IAS anurag death.

इस दौरान डिप्टी एसपी ने एसआईटी की जांच और अनुराग तिवारी के बड़े भाई मयंक की तरफ से दर्ज हत्या की एफआईआर की विवेचना से संबंधित दस्तावेज भी लिए। सएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सीबीआई टीम आईएएस की मौत से जुड़े सभी दस्तावेज साथ लेकर लौट गई है।

 CBI in hazratganj police station to probe IAS anurag death.

सोमवार को टीम के फिर लखनऊ आकर आगे की जांच करने की संभावना है। सीबीआई ने शुक्रवार को ही इस मामले में दिल्ली में हत्या का केस दर्ज किया था। इस केस का प्रभारी एएसपी सुनील सिंह को बनाया गया है। टीम में यूपी के एनआरएचएम, मधुमिता हत्याकांड और सहारा इंडिया के केस की जांच करने वाले तेज-तर्रार सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 CBI in hazratganj police station to probe IAS anurag death.

एसएसपी ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे कोतवाली पहुंची टीम ने हजरतगंज इंस्पेक्टर से संपर्क कर अनुराग तिवारी के केस से जुड़ी जानकारियां व दस्तावेज ले लिए। सोमवार को टीम के घटनास्थल, मीराबाई मार्ग स्थित स्टेट गेस्टहाउस और राजभवन के पास स्थित उस रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज ली जहां अपनी मौत से पहले आईएएस ने एलडीए वीसी पीएन सिंह के साथ डिनर किया था।

विज्ञापन
 CBI in hazratganj police station to probe IAS anurag death.

सीबीआई अब इस केस में एलडीए वीसी सहित स्टेट गेस्टहाउस के कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। टीम कर्नाटक जाकर आईएएस के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनके परिवारीजनों से भी संपर्क करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed