फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार सवार युवकों की दबंगई, बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर, विरोध पर तानी पिस्तौल व दबाया गला

Wed, 16 Oct 2019 04:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 16 Oct 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Car-rider bullies hit students riding  bike in lucknow
मारपीट की सूचना पर शहीदपथ पर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala

लखनऊ में गोमतीनगर के शहीद पर सोमवार देर रात लग्जरी कार सवार युवकों ने जमकर दबंगई दिखाई। पहले बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारी। चोटिल छात्रों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर पिस्तौल तान दी। एक छात्र का गला दबाकर शहीद पथ पुल से नीचे फेंकने की कोशिश भी की। इसी दौरान एक छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया। छात्रों का आरोप है कि दरोगा ने मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया। इसी बीच कार सवार दबंग वहां से निकल गए।


 

Car-rider bullies hit students riding  bike in lucknow
पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala

गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी निवासी भूपेंद्र रावत, संदीप रावत और चंद्रप्रकाश फैजाबाद विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई करते हैं। तीनों सोमवार रात कमता से शहीद पथ होते हुए घर जा रहे थे। हुसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर उनकी बाइक को काले रंग की लग्जरी कार ने टक्कर मारी। हादसे में संदीप और चंद्रप्रकाश चोटिल हो गए। खड़े होने के साथ ही तीनों ने शोर मचाया। इस पर कार रुकी और अंदर से चार युवक निकले और छात्रों की पिटाई शुरू कर दी।

Car-rider bullies hit students riding  bike in lucknow
शहीदपथ पर मारपीट - फोटो : amar ujala

छात्र का दबाया गला तो राहगीरों ने बचाया
छात्रों का आरोप है कि कार सवार युवकों ने उनकी पिटाई का विरोध किया तो एक ने पिस्तौल तान दी। इसी दौरान दो युवकों ने भूपेंद्र को दबोच लिया। उसका गला दबाने लगे। घसीटकर शहीद पथ ओवरब्रिज के रेलिंग तक ले गए। वहां से फेंकने की कोशिश की। विवाद होता देख कई राहगीर भी रुक गए। बीच बचाव किया। तो दबंगों ने भूपेंद्र को छोड़ा। इसी बीच एक छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने बीच बचाव करना शुरू किया तो उनको भी दबंग धमकाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Car-rider bullies hit students riding  bike in lucknow
शहीदपथ पर पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala

आरोप : दरोगा ने समझौते के लिए बनाया दबाव
भूपेंद्र के  मुताबिक, इसी बीच गोमतीनगर थाने में तैनात दरोगा पहुंचे। उन्होंने पूरी बात सुनी। इसके बाद दोनों पक्षों पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, दरोगा नशे में धुत थे। कुछ लोगों ने वीडियो व फोटो बनानी शुरू की तो दरोगा ने कहा मेरी फोटो खींच लो। इसके बाद कार्रवाई करूंगा। आरोप है कि दरोगा ने पहले पीड़ितों को ही धमका दिया। पीड़ित भूपेंद्र के मुताबिक, उसने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Car-rider bullies hit students riding  bike in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

मौके पर ही हो गया था समझौता
मौके पर ही दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। दोनों पक्ष संतुष्ट होकर वहां से चले गए। थाने में तहरीर नहीं आई है। - अमित कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed