फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोडवेज बस व बोलेरो में भीषण टक्कर से तीन की मौत, तस्वीरें

Sun, 12 Jun 2016 01:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
bus bolero accident in barabanki

मसौली थानाक्षेत्र में सहावपुर गांव के पास बहराइच मार्ग पर शनिवार की सुबह रायबरेली डिपो की रोडवेज बस व एक बोलेरो में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जहां बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। इनमें से एक की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई है। सभी मृतक व घायल गोंडा और बलरामपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

bus bolero accident in barabanki

बलरामपुर शहर से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही बोलेरो व लखनऊ से बहराइच की ओर जा रही रायबरेली डिपो की रोडवेज की बस में मसौली थानाक्षेत्र के सहावपुर गांव के पास शनिवार की सुबह भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए जबकि बोलेरो सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

bus bolero accident in barabanki

मौके पर मरने वालों में सुरेंद्र राज झा (35) पुत्र नरेंद्रनाथ झा निवासी नायर कॉलोनी जेल रोड जिला गोंडा व गोंडा कोतवाली देहात के चैरपुर गांव निवासी संतोष(30) शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोग अनिल कुमार(40) पुत्र दयाराम निवासी जेल रोड गोंडा, अरविंद (34) जेल रोड गोंडा, मोहम्मद कलीम(42) निवासी मधवाज्योति कोतवाली बलरामपुर व संजय यादव पुत्र सालिकराम (35) निवासी ग्राम बांसेढीला जिला बलरामपुर व संजय कुमार (35) नाम पता अज्ञात और एक और 35 वर्षीय यात्री ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bus bolero accident in barabanki
इनमें से संजय कुमार यादव (35) पुत्र सालिकराम ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बाकी घायलों का ट्रॉमा सेंटर में ही इलाज किया जा रहा है। एसओ मसौली एसपी सिंह का कहना है कि हादसे के बाद बोलेरो व बस को कब्जे में लिया गया है। एक मृतक सुरेंद्र राज झा गोंडा में अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में लिपिक के रूप में कार्यरत था। वहीं मृतक संतोष लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती अपने छोटे भाई को देखने जा रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed