फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष के घर पर मिट्टी के बर्तन और पत्तल में किया भोजन, रसोई में बने ये पकवान, तस्वीरें

Sun, 14 Mar 2021 11:40 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Mar 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
BJP state President Swatantra Dev Singh had food in booth president home in Sitapur.
बूथ अध्यक्ष के घर भोजन करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ग्राम चौपाल कर मोदी व योगी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष सीतापुर दौरे पर थे। जहां उन्होंने जिले की सबसे बड़ी ग्रामसभा गोलोक कोडर के आजादनगर में ग्राम चौपाल की।



उन्होंने इसी गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष प्यारेलाल गौतम और गांव प्रभारी बृजेश निषाद की रसोई में बना भोजन किया। इस दौरान सभी को पत्लत और मिट्टी के बर्तनों में खाना परोसा गया।

प्यारेलाल गौतम और बृजेश निषाद ने अपनी पार्टी के मुखिया के लिए पालक की दाल के अलावा मक्के व बेसन की रोटी बनवाई और मीठे में देशी खरिका परोसा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा और विधायक ज्ञान तिवारी, अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा भी मौजूद थे।

BJP state President Swatantra Dev Singh had food in booth president home in Sitapur.
सीतापुर की एक सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : amar ujala

जिले सेवता में आयोजित ग्राम चौपालों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं, विधायकों से लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर जोश भरा। उन्होंने सरकारी की योजनाओं का बखान कर जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने की कार्यकर्ताओं से अपील की। विपक्ष पर निशाना साधते हुए हल्ला बोला। कहा कि बंगाल में जीत का शंखनाद यहां से ही कार्यकर्ताओं ने कर दिया है। उन्होंने तंबौर, हरगांव और लहरपुर विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

BJP state President Swatantra Dev Singh had food in booth president home in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

सेवता संवाद के अनुसार, सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर में ग्राम चौपाल में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सम्मान का संकल्प नरेंद्र मोदी व योगी सरकार ने लिया है। पंचायत चुनाव पार्टी के लिए चुनौती है। कार्यकर्ताओं को अपने प्रतिनिधि को जिताने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP state President Swatantra Dev Singh had food in booth president home in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

कहा, सपा, बसपा व कांग्रेस ने पिछले 15 वर्ष तक जनता को लूटा। योगी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित कर जनता में विश्वास लौटाया है। ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण का सपना मोदी व योगी सरकार में पूरा हो रहा है। सेवता में बाढ़ की समस्या के स्थायी हल के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ का बजट जारी किया है। उन्होंने भारत माता की जय का उद्घोष कराया।

विज्ञापन
BJP state President Swatantra Dev Singh had food in booth president home in Sitapur.
- फोटो : amar ujala

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि जिले में भाजपा का संगठन मजबूत है। पंचायत चुनाव में पार्टी फिर परचम फहराएगी। सेवता विधायक विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद किसी सरकार ने गांव के उत्थान के लिए इतने काम नहीं किए, जितना मोदी व योगी सरकारों ने किया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा ने कहा, ग्रामीण उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने खजाना खोल दिया है। गांव में विद्युतीकरण व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष बृजेश कुमार निषाद, बूथ प्रभारी प्यारेलाल गौतम के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जाकर भोजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed