ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर कुर्बानी के लिए राजधानी में सजे बकरा बाजार में एक लाख 10 हजार रुपये कीमत की खूबसूरत जोड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वहीं, तोता परी नस्ल का 80 हजार रुपये का बकरा भी मंडी की शान बना हुआ है। इसके अलावा सात से 12 हजार रुपये कीमत के बकरों की मांग अभी बरकरार है।
2 of 7
बकरीद
- फोटो : amar ujala
ईद-उल-अजहा 13 सितंबर को मनाया जाएगा। बकरीद पर कुर्बानी के लिए तमाम नस्ल और कीमत के बकरों से बाजार सज चुका है। मंडी में बकरों के वजन और खूबसूरती से उनके दाम भी तय हो रहे हैं। मंडी में इस समय 14 हजार से सवा लाख तक के बकरे मौजूद है।
3 of 7
बकरीद
- फोटो : amar ujala
औसत दर्जे का बकरा 9 से 20 हजार रुपये का है। इस बार बकरा मंडी नींबू पार्क से स्थानांतरित होकर घैला पुल कर दी गई है। मंडी के ठेकेदार असलम के मुताबिक मंडी शहर से थोड़ा दूर होने की वजह से बकरों के शौकीन अभी यहां तक नहीं पहुंचे हैं। वहीं दूरदराज के जिलों से आने वाले व्यापारी भी इस बार काफी कम आएं हैं।
4 of 7
बकरीद
- फोटो : amar ujala
बकरा मंडी में व्यापारी मोहम्मद फरहान खान के पास तोता परी नस्ल का बकरा 80 हजार रुपये में मौजूद है। अपनी ऊंची कद काठी होने की वजह से इस बकरे की शान लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच रही है। उन्होंने बताया कि एक खरीदार ने इसके 60 हजार रुपये लगा दिए, लेकिन 80 हजार रुपये से कम पर नही बेचना है।
5 of 7
बकरीद
- फोटो : amar ujala
वहीं, उनके पास अलवर नस्ल के दूधिया सफेद बकरों की खूबसूरत जोड़ी मौजूद है, जिसकी कीमत उन्होंने 1.10 लाख रुपये तय की है। खासियत पूछने पर बोले की साहब बकरीद में बकरों की खूबसूरती से कीमत तय होती है। वो बताते है कि बरबरी नस्ल के बकरे की जोड़ी भी 1.10 लाख में मौजूद है, जिसके 70 हजार रुपये लग चुके हैं।