इटौंजा में महोना रोड पर बिना हेलमेट ट्रिपलिंग करना भारी पड़ा। बेकाबू हुई एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई और उस पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
2 of 7
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
तीनों ही बुधवार रात एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी घरवालों को दी गई।
3 of 7
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
मड़ियांव के नौबस्ता निवासी रंजीत कनौजिया उर्फ पैरु (45) अपने बेटे बाबू (22) और साढ़ू राजेंद्र (30) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर इटौंजा के गांव भगौतीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
4 of 7
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
बुधवार को रात साढे़ बारह बजे के करीब महोना रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास गहरे गड्ढे में उनकी मोटर साइकिल का पहिया चला गया। बाइक अनियंत्रित हो गई और शीशम के पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
5 of 7
सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
रंजीत कनौजिया उर्फ पैरु (45) का बेटा बाबू ही बाइक चला रहा था। बाबू ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इससे उसके सिर में भी गहरी चोट लगी। बताया जा रहा है कि ट्रिपलिंग के चलते तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और बाबू इसे काबू नहीं कर सका।