दिल्ली पुलिस को दिए सनसनीखेज कबूलनामे में यूसुफ ने बताया कि अगर वह दिल्ली में धमाका करने में सफल हो जाता तो उसका अगला कदम आत्मघाती हमला करने का था। उसने यह भी बताया कि आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटक को बांधने वाला बेल्ट भी तैयार कर रखा है।
'लोन वुल्फ' हमले के लिए वह दिल्ली के कई इलाकों की रेकी कर चुका था। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि हमला कब और कहां करना था? दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल यूसुफ को लेकर शनिवार देर शाम उसके गांव बलरामपुर के उतरौला के बढ़या भैसाही पहुंची।
3 of 5
यूसुफ का गांव
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले पुलिस ने वहां की घेराबंदी कर पूरे गांव को सील कर दिया था। छानबीन के दौरान यूसुफ के घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद होने की सूचना है। उसकी निशानदेही पर उसके घर के बगल स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट मिली हैं।
अब तक तीन लोग हिरासत में
इस मामले में उतरौला नगर के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस तथा दिल्ली व एटीएस की टीम अभी तक कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
5 of 5
आतंकी यूसुफ का गांव
- फोटो : अमर उजाला
कब्रिस्तान में किया विस्फोट?
यूसुफ की बढ़या भैसाही गांव में महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। जानकारी मिली है कि कुछ माह पूर्व इस गांव के कब्रिस्तान में ट्रायल के तौर पर एक विस्फोट किया गया था। हालांकि गांव व आसपास के लोग मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस प्रशासन भी कुछ कहने से बच रहा है।