{"_id":"5f4157b08ebc3e3cf023d1b3","slug":"isis-module-terrorist-abu-yusuf-house-sealed-police-recovers-explosives-and-many-other-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी अबु युसूफ के घर से मिले विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य, मानव बम वाले दो जैकेट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी अबु युसूफ के घर से मिले विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य, मानव बम वाले दो जैकेट भी बरामद
Sat, 22 Aug 2020 11:13 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ का ठिकाना व संबंध तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी एटीएस की टीम शनिवार दोपहर बलरामपुर पहुंची। यह तीनों टीमें उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भैसाही गांव में मुस्तकीम के घर छानबीन कर रही हैं। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट और घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद होने की सूचना है।
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस
- फोटो : ANI
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकी अयोध्या रामजन्म भूमि स्थल को उड़ाने की भी फिराक में थे। हालांकि अभी तक इस बारे में जिले के पुलिस अधिकारी आधिकारिक बयान देने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पकड़े गए अबु युसूफ ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बलरामपुर का रहने वाला है। यह सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा अफसर अपनी नाकामी छिपाने के लिए चुप्पी साध ली।
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस
- फोटो : ANI
सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस बलरामपुर पहुंची। इसके उतरौला कोतवाली के बढ़या भैसाही गांव को स्थानीय पुलिस ने गांव को चारो ओर से सील कर दिया। गांव में आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अबु युसूफ को लेकर उसके घर पहुंची पुलिस
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक मुस्तकीम शुक्रवार सुबह घर से निकल गया था। करीब 10 बजे उसने परिजनों को फोन करके बताया कि वह लखनऊ निवासी अपने मामा के यहां बीमार ममेरे भाई को देखने गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ
- फोटो : अमर उजाला
यह जानकारी देने के बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को पता चला कि वह लखनऊ में बताए हुए पते पर नहीं पहुंचा है। पूरी रात परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। संपर्क न होने पर घर के लोग शनिवार सुबह उतरौला कोतवाली पहुंचकर मुस्तकीम की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की सूचना दी।