फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टायर फटने से 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बस, 48 घायल, 12 गंभीर

Mon, 19 Sep 2016 09:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 Sep 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
big bus accident in bahraich.

रिसियामोड़ (बहराइच)। नानपारा से बारातियों को लेकर जरवल जा रही बस का अगला टायर रिसिया के बभनी पुल के पास अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पुल की अप्रोच रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में 48 बाराती घायल हो गए। इनमें 12 की हालत नाजुक है।

big bus accident in bahraich.

घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन बारातियों की हालत नाजुक है, उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची रिसिया पुलिस ने मुआयना किया है। दुर्घटना के बाद बस का चालक भाग गया। (हादसे के बाद लगी भीड़।)

big bus accident in bahraich.

कोतवाली नानपारा के मोहम्मद बाग निवासी शब्बीर के पुत्र इमरान (24) का विवाह जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल महतबगंज निवासी नसीम की पुत्री रुखसार के साथ तय हुआ था। कार्यक्रम के तहत सोमवार को निकाह होना था। नानपारा के मोहम्मद बाग से एक निजी बस सुबह 11 बजे बारातियों को लेकर जरवल के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 60 बाराती सवार थे। (अस्पताल में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।)

विज्ञापन
विज्ञापन
big bus accident in bahraich.

बारातियों से भरी बस जब नानपारा-बहराइच मार्ग पर रिसिया थाना अंतर्गत बभनी पुल के पास पहुंची, तभी बस का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। बस अनियंत्रित होकर पुल की अप्रोच रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरी। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े। सूचना पाकर रिसिया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बस का शीशा तोड़कर बारातियों को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। (हादसे में घायल हुई एक महिला।)

विज्ञापन
big bus accident in bahraich.

दुर्घटना की सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना ने रिसियामोड़ स्थित निजी चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती घायलों का हालचाल लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed