फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैलगाड़ी लेकर सीएम आवास घेरने लखनऊ पहुंचे किसान, कर्जमाफी पर उठाए सवाल, तस्वीरें

Mon, 31 Jul 2017 08:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 31 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union protest in Lucknow.

सभी किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्जा माफ करने, डा. स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक फसलों का लाभकारी मूल्य देने, आलू का समर्थन मूल्य 1000 रूपये प्रति कुंतल करने और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने की सहित अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को हजारों किसानों ने राजधानी में हुंकार भरी। किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के अपने फैसले पर अड़े तो प्रशासन के हाथपांव फूल गये। शाम को एडीएम आपूर्ति ने मंगलवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया तो किसान शांत हुये।

bhartiya kisan union protest in Lucknow.

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज हजारों की संख्या में प्रदेश भर से किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में झूलेलाल पार्क में आयोजित राष्ट्रीय किसान महापंचायत में एकत्र हुये थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से किसानो के कर्जमाफी को तत्काल लागू करने और किसान आयोग का गठन करने मांग जोरदार तरीके से उठाई। उन्होंने दोपहर एक बजे के बाद बैलगाड़ियों से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का एलान कर दिया। इसके बाद प्रशासन लगातार उन्हें मनाने में लगा रहा।

bhartiya kisan union protest in Lucknow.

शाम को एडीएम आपूर्ति ने मंच पर आकर बताया कि मुख्यमंत्री से मंगलवार को वार्ता कराई जाएगी। नरेश टिकैत ने कहा कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से अपनी मांगो को लेकर बात करेंगे अगर हमारी मांगे पूरी न हुई तो हम कार्यकारिणी से बात करके अपनी लड़ाई को निरंतर जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhartiya kisan union protest in Lucknow.

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की कर्जमाफी पर 36000 करोड़ रूपये का बजट जारी करने का दावा कर रही है लेकिन ये नही बताया जा रहा है कि आखिर कर्जमाफी की शुरुआत कौन से जिले से की गई है। किसानों की आत्महत्या का सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने सभी किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की मांग की।

विज्ञापन
bhartiya kisan union protest in Lucknow.

उन्होंने कहा कि  किसान महापंचायत प्रदेश कि सरकार को आगाह करने के लिए है। उन्होंने अवैध खनन के नाम पर किसानों के उत्पीड़न पर कहा कि पुलिस बीते चार महीनों में सबसे ज्यादा भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने शिक्षा मित्रों का समायोजन रदद करने को नाइंसाफी बताया और सरकार से इसका हल निकालने का अनुरोध किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed